बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 की रिपोर्ट विधानसभा में पेश की दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 2025-26 में 5.1 लाख रुपये अनुमानित है, जो राष्ट्रीय औसत से लगभग 2.5 गुना अधिक है दिल्ली की अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र का योगदान 86% से अधिक है, जबकि कृषि का योगदान मात्र 0.8 प्रतिशत है