Cancer Screening Tests: CAPS कैंसर जागरूकता, रोकथाम एवं जांच, एक जनस्वास्थ्य आधारित पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के लिए कैंसर जांच को सुलभ, किफायती और नियमित बनाना है.इस पहल की शुरुआत डॉ. प्रज्ञा शुक्ला, विभागाध्यक्ष, DSCI (दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट), दिल्ली के मार्गदर्शन में की गई है.
आज की तेज़-रफ्तार जीवनशैली में महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य को सबसे कम प्राथमिकता देती हैं. कैंसर की रोकथाम एवं प्रारंभिक जांच को अब भी एक आवश्यकता के बजाय विलासिता समझा जाता है, इसके परिणामस्वरूप, कई मामलों में कैंसर का पता देर से चलता है, जिससे उपचार जटिल हो जाता है.
CAPS (कैंसर जागरूकता, रोकथाम और स्क्रीनिंग)
इस चुनौती से निपटने के लिए CAPS पहल के अंतर्गत एक मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग वैन संचालित की जाएगी, जिसमें HPV DNA परीक्षण और मैमोग्राफी की सुविधाएँ उपलब्ध होंगी. यह वैन पूर्व-निर्धारित तिथि और समय पर बाजारों, सरकारी कार्यालयों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों, स्कूलों, बैंकों एवं अन्य कार्यस्थलों पर उपलब्ध रहेगी.
इस व्यवस्था के माध्यम से महिलाएं अपने दैनिक कार्यों में बाधा डाले बिना आसानी से जांच करा सकेंगी, जिससे कैंसर की समय पर पहचान संभव हो सकेगी.
जांच के साथ-साथ यह पहल कैंसर से जुड़ी जागरूकता, उपचार को लेकर फैली भ्रांतियों एवं आशंकाओं को दूर करने, तंबाकू विरोधी जागरूकता अभियान चलाने तथा संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार HPV टीकाकरण को बढ़ावा देने का भी कार्य करेगी.
दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में संचालित CAPS पहल का उद्देश्य कैंसर जांच को महिलाओं के स्वास्थ्य का अनिवार्य हिस्सा बनाना तथा समय पर पहचान और रोकथाम के माध्यम से जीवन रक्षा करना है.
इसे भी पढ़ें: पीरियड के दर्द ने हालत कर दी है खराब, तो न्यूट्रिशनिस्ट द्वारा बताए इस नुस्खे को करें ट्राई, झट से मिलेगा आराम
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














