ईरानी सुरक्षा परिषद के सेक्रेटरी अली लारीजानी ने मुस्लिम देशों से इस जंग में समर्थन की अपील की है. उन्होंने कहा कि अधिकांश इस्लामी देशों ने ईरान पर हमले के बाद केवल राजनीतिक बयान दिए, समर्थन नहीं दिया. लारीजानी ने अमेरिका और इजरायल को बड़ा शैतान और छोटा शैतान कहा तथा उनके खिलाफ प्रतिरोध जारी रखने का दावा किया.