दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में तापमान में कमी आई है और अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है दिल्ली में 18 से 20 मार्च तक गरज-चमक के साथ बारिश होगी और 20 मार्च को येलो अलर्ट जारी है पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी 19 और 20 मार्च को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ येलो अलर्ट है