आम के साथ कभी भी भूलकर न खाएं ये 4 चीजें, पेट के लिए बन सकती हैं जहर

4 Foods Should not be Eaten with Mango: कई बार लोग खाने की कई चीजों को दूसरे फूड आइटम्स या चीजों के साथ मिलाकर खाना पसंद करते हैं. लेकिन कई बार उनकी ये आदत उनके लिए समस्या बन सकती है. आइए जानते हैं कि आम के साथ आपको किन चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Mango: आम के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 4 चीजें.

Never Eat These 4 Foods With Mango: गर्मियों में फलों का राजा आम को कहा जाता है. ये सबका पसंदीदा फल होता है. खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही ये न्यूट्रिशन के गुणों से भी भरपूर होता है. इसलिए लोग इसे मजे से खाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि इस आम का सेवन कुछ चीजों के साथ करना आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. दरअसल, कई बार लोग खाने की कई चीजों को दूसरे फूड आइटम्स या चीजों के साथ मिलाकर खाना पसंद करते हैं. लेकिन कई बार उनकी ये आदत उनके लिए समस्या बन सकती है. आइए जानते हैं कि आम के साथ आपको किन चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए. 

आम के साथ क्या नहीं खाना चाहिए? | What Should Not Be Eaten With Mango?

इन 5 समस्याओं के लिए वरदान से कम नही है फिटकरी, जान लीजिए इस्तेमाल करने का तरीका

मसालेदार खाना

कई लोग खाने के साथ आम खाना पसंद करते हैं. लेकिन अगर आप बहुत मसालेदार खाने के साथ आम को खाते हैं तो ऐसा करने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. दरअसल मसालेदार खाना आपके पाचन तंत्र को उत्तेजित करता है, वहीं आम एक हैवी फल है जो पाचन की प्रोसेस को स्लो कर सकता है. जिस वजह से पेट में जलन, गैस और अपच की शिकायत हो सकती है. 

दूध 

आम और दूध का कॉम्बिनेशन भी हमेशा से विवाद में रहा है. आर्युवेद के अनुसार आम और दूध का साथ में सेवन आपके पाचन तंत्र पर उल्टा असर डाल सकता है. कुछ लोग इसे आसानी से पचा लेते हैं, फिर भी संवेदनशील पेट वालों के लिए यह संयोजन हानिकारक हो सकता है.

Advertisement

शहद

आम और शहद का एक साथ सेवन भी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. यह कॉम्बिनेशन आपके पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है. इसलिए इन दोनों को साथ में खाने से बचना चाहिए. 

Advertisement

दही

आम और दही का सेवन भी पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकता है. आयुर्वेद के अनुसार, दही और आम का एक साथ सेवन करने से शरीर में टॉक्सिन्स बन सकते हैं, जिससे एलर्जी और त्वचा संबंधित समस्याएं हो सकती हैं.

Advertisement

Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
G7 Summit 2025: PM Modi ने PM Mark Carney को दी बधाई, Canada के साथ रिश्तों पर की बात