मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में हिस्ट्रीशीटर और ड्रग तस्कर सतेन्द्र उर्फ पप्पू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया. पुलिस की चेकिंग पर पप्पू ने फायरिंग की और कार छोड़कर बाग में भागते हुए भी गोलियां चलाईं. जवाबी फायरिंग में पप्पू के पैर में गोली लगी, उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया.