राहुल गांधी सोनीपत के मदीना गांव में किसान संजय की बेटी की शादी में शामिल हुए. जुलाई 2023 में राहुल गांधी ने संजय मलिक के खेत में धान की रोपाई करते हुए किसानों की समस्याएं सुनीं थीं. शादी में राहुल गांधी ने पारंपरिक सम्मान स्वरूप पगड़ी पहनी और गांव के लोगों के साथ चूरमा, दूध का स्वाद लिया.