जींद में तीन लोगों ने मंदबुद्धि युवक के साथ कुकर्म किया, मामला दर्ज

हरियाणा के जींद जिले के जुलाना थाना इलाके के गांव में एक मंदबुद्धि युवक के साथ तीन लोगों द्वारा कुकर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins

हरियाणा के जींद जिले के जुलाना थाना इलाके के गांव में एक मंदबुद्धि युवक के साथ तीन लोगों द्वारा कुकर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि जुलाना थाना पुलिस ने पीडि़त युवक की मां की शिकायत पर तीन युवकों - धर्मपाल, बिट्टू तथा शौकीन- के खिलाफ संबंधित कानून के तहत मामला दर्ज किया है.

जुलाना थाने के जांच अधिकारी समरजीत ने बताया की महिला ने अपने मंदबुद्धि बेटे के साथ तीन युवकों द्वारा कुकर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी, जिसके आधार पर बृहस्पतिवार को मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में शहर थाना इलाके में एक किशोरी को होटल में ले जाकर उसके साथ कथित दुष्कर्म करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपहरण, यौन शोषण तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों मामले मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
क्वेटा में महाविस्फोट! ट्रेन के उड़े परखच्चे, बिछ गईं 23 लाशें!
Topics mentioned in this article