पत्नी का दर्द भरा कॉल, 'मैं अब जीना नहीं चाहती…मैंने दोनों बच्चियों को जहर दे दिया है और खुद भी खा लिया है'

Mother Suicide With Two Daughters; पति और अपनी दोनों बच्चियों के साथ खाना खाने के बाद जब पति नौकरी पर चला गया तो मृतका ने दोनों बच्चियों को जहर पिलाया और खुद भी जहर पी लिया. इससे पहले की मौत हो जाती उसने पति को फोन पर किया और कहा, “मैं अब जीना नहीं चाहती हूं…मैंने दोनों बच्चियों को जहर दे दिया है और खुद भी जहर खा लिया है.”

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
MOTHER POISONED TO TWO DAUGHTERS

Mother Self Poisoned: गुजरात के सूरत शहर से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपनी ही दो मासूम बेटियों को जहर पिलाने के बाद खुद भी जहर खाकर जान दे दी. घटना ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. हैरान करने वाली बात यह थी कि महिला ने मरने से पहले पति को फोन कर इसकी जानकारी दी, जिससे पति के पैरों तले जमीन सरक गई. 

पति और अपनी दोनों बच्चियों के साथ खाना खाने के बाद जब पति नौकरी पर चला गया तो मृतका ने दोनों बच्चियों को जहर पिलाया और खुद भी जहर पी लिया. इससे पहले की मौत हो जाती उसने पति को फोन पर किया और कहा, “मैं अब जीना नहीं चाहती हूं…मैंने दोनों बच्चियों को जहर दे दिया है और खुद भी जहर खा लिया है.”

ये भी पढ़ें-Dead Body In Trunk: झाड़ियों के पास हाइवे पर मिली संदिग्ध संदूक, अंदर रस्सी से बंधी पड़ी महिला की लाश, दृश्य देख उड़े पुलिस के होश

पति-पत्नी और दोनों बच्चियों ने साथ बैठकर दोपहर का खाना खाया था

मिली जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन सब कुछ सामान्य था. दोपहर के समय पति- पत्नी और दोनों बच्चियों ने साथ बैठकर खाना खाया था. इसके बाद पति रोज की तरह अपनी नौकरी पर चला गया, लेकिन उसके जाने के कुछ ही समय बाद घर के अंदर एक खौफनाक साजिश ने जन्म ले लिया. बताया जा रहा है कि पति के घर से निकलने के बाद महिला ने जहर को पानी में घोलकर पहले अपनी दोनों मासूम बेटियों को पिलाया. इसके बाद महिला ने खुद भी वही जहर पी लिया, जिससे तीनों की मौत हो गई.

बच्चियों को पिलाने और खुद जहर पीने के बाद पति को फोन किया था

गौरतलब है बच्चियों को जहर पिलाने और खुद पीने के बाद महिला ने पति को फोन कर खुदकुशी की जानकारी दी थी. यह सुनकर पति के पैरों तले जमीन खिसक गई. फोन पर उसने बेहद शांत आवाज में मृतका ने दर्द भरी आवाज में कहा कि अब वह जीना नहीं चाहती और उसने अपनी दोनों बेटियों को जहर देकर खुद भी जहर खा लिया है. पीड़ित पति ने तुरंत चचेरे भाई को घर जाने को कहा, लेकिन जब चचेरा भाई और परिवार के सदस्य घर पहुंचते तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

ये भी पढ़ें-Iran-Israel War: मुश्किल में आया इंदौरी नमकीन व्यापार, घरेलू चुनौतियों के बीच चौपट हो रहा राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय कारोबार

घर पहुंचने पर पति ने तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन जहर का असर इतना घातक था कि महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहीं दोनों बच्चियों का इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

ऐसा क्या हुआ कि जिसने एक मां को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर किया

फिलहाल सूरत की सिंगनपुर पुलिस आत्महत्या की बड़ी वारदात की जांच कर रही है, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि आखिर ऐसी क्या परिस्थितियां थीं, जिन्होंने एक मां को अपनी ही संतानों के साथ इतना बड़ा और भयावह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और परिवार के लोगों से पूछताछ जारी है. सवाल है कि ऐसा क्या हुआ था, जो इस त्रासदी की वजह बना, जिसका जवाब अब जांच के बाद ही मिलेगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें-महाकाल मंदिर में निःशुल्क भस्म आरती बंद, चुकाने होंगे 200 रुपए, ऑनलाइन बुकिंग का समय भी बदला

Featured Video Of The Day
PM Modi Lok Sabha Speech: PM का खुद पर तंज, ठहाकों से गूंज उठा सदन! | Parliament Session