लियोनेल मेसी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ दो असिस्ट कर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में लियोनेल मेसी ने दो असिस्ट किए, जो गोल में बदले. इस गोल के बाद अर्जेंटीना के दिग्गज के नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Lionel Messi first player in history double digits goals and assists

अर्जेंटीना ने एक बार फिर कमबैक करते हुए अटलांटा में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरे वर्ल्ड कप फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. मेस्सी ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ गोल नहीं किये. लेकिन गोल के लिए 2 असिस्ट कर डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेन्टीना को फिर से ख़िताब के क़रीब पहुंचा दिया. अर्जेंटीना 85वें मिनट तक पिछड़ रही थी, लेकिन मेस्सी लगातार मौके बनाते जा रहे थे और इंग्लैंड का डिफेंस उन्हें किसी तरह रोके हुए था. हालांकि, आखिरी पलों में कहानी पलट गई. इन दो असिस्ट के बाद अब मेस्सी के नाम वर्ल्ड कप इतिहास में 12 असिस्ट हो गए हैं और इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया है. 

लियोनेल मेसी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

लियोनेस मेस्सी के नाम अब वर्ल्ड कप इतिहास में 12 असिस्ट और 21 गोल है. यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है कि किसी खिलाड़ी के गोल और असिस्ट-  दोनों ही 10 से अधिक हो. इसके अलावा 2022 से लगातार 11 वर्ल्ड कप मैचों में मेस्सी ने या तो गोल किया है या फिर असिस्ट किया है. यह पिछले 60 सालों में किसी खिलाड़ी के गोल कंट्रीब्यूशन का सबसे लंबा सिलसिला है. इंग्लैंड के खिलाफ दो असिस्ट के बाद मेस्सी के नाम वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में 10 असिस्ट हो गए हैं. यह रिकॉर्ड (पिछले 60 सालों में) किसी भी दूसरे खिलाड़ी से 6 ज़्यादा है. मेस्सी ने अपने वर्ल्ड कप करियर के 33 मैचों में 33 गोल कंट्रीब्यूशन किया है- 21 गोल, 12 असिस्ट.

7 मिनट में पलटा मैच

अटलांटा में खेले गए दूसरे सेमीफ़ाइनल के पहले हाफ़ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी. दूसरे हाफ़ के शुरुआत में 55 मिनट में एंथनी गॉर्डन के गोल से इंग्लैंड ने बढ़त बना ली. 85 मिनटों तक पिछड़ने के बाद लगातार दबाव बनाते हुए अर्जेंटीना ने एंज़ो फर्नांडीज के गोल से वापसी की.  स्टॉपेज टाइम में लुटारो मार्टिनेज के हेडर से अर्जेंटीना ने स्कोर को 2-1 कर दिया. 

मेसी ने पहले हाफ में विरोधी खिलाड़ियों को 15 बार गेंद गंवा दी. लेकिन आख़िर में 2 असिस्ट कर उसकी भरपाई भी कर दी.  पहले एंजो फर्नांडीज ने 85वें मिनट में मेसी के के पास को गोल में तब्दील कर दिया. फिर 7 मिनट बाद सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी लॉटेरो मार्टिनेज ने 92 मिनट में मेसी के क्रॉस को हेडर के ज़रिये गोल में बदल दिया. पूरे मैच में अर्जेन्टीना के पास 64% जबकि इंग्लैंड के पास 36% गेंद का पॉसेशन रहा. अर्जेन्टीना ने टारगेट पर 6 बार कोशिशें की जबकि इंग्लैंड ने 3 बार.  फ़ाइनल में अब अर्जेंटीना की टक्कर स्पेन से न्यू जर्सी में होगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
जगन्नाथ रथ यात्रा में पहुंचे शिक्षा मंत्री, जानिए छात्रों पर क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान

Topics mentioned in this article
Lionel Messi
Argentina
England
Football