Golden boot race in FIFA World cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में गोल्डन बूट की रेस में एक और रोमांचक मोड़ आया है, किलियन एम्बाप्पे वर्ल्ड कप में गोल करने के मामले में लियोनेल मेसी के बराबर पहुंच गए हैं. अब जब दोनों सुपरस्टार बराबरी पर हैं, तो टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर बनने की जंग एक रोमांचक मोड़ में बदल गई है. एम्बाप्पे तीन अलग-अलग वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में कम से कम तीन गोल करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए. बता दें कि फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. राउंड ऑफ 16 मुकाबले में फ्रांस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पैराग्वे को 1-0 से हराया.
किलियन एम्बाप्पे ने रचा इतिहास, तीन वर्ल्ड कप में राउंड ऑफ 16 मैच में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी
फ्रांस की इस जीत के नायक किलियन एम्बाप्पे रहे.एम्बाप्पे ने मैच का एकमात्र गोल किया. डिजायर डूए को पेनल्टी बॉक्स के अंदर फाउल किए जाने के बाद फ्रांस को पेनल्टी मिली. पेनल्टी का फायदा उठाते हुए एम्बाप्पे ने बिना कोई गलती किए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया। यह एम्बाप्पे का इस वर्ल्ड कप में सातवां गोल है.इसके साथ ही वह गोल्डन बूट की दौड़ में भी मजबूत दावेदार बने हुए हैं. वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में यह उनका रिकॉर्ड 11वां गोल भी रहा. इसके अलावा, वह लगातार तीन वर्ल्ड कप में राउंड ऑफ 16 मैच में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए.
गोल्डन बूट की रेस हुई रोमांचक
दूसरी ओर नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड और इंग्लैंड के हैरी केन पांच-पांच गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में अगले नंबर पर हैं. अगर खिलाड़ियों के गोल बराबर रहते हैं, तो FIFA पहले असिस्ट और फिर सबसे कम मिनट खेलने के आधार पर अवॉर्ड का फैसला करेगा. असिस्ट के मामले में एम्बाप्पे अभी मेसी से 2-0 से आगे हैं.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में किसके सबसे ज्यादा गोल
1. किलियन एम्बाप्पे (फ्रांस) – 7 गोल
2. लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना) – 7 गोल
3. एर्लिंग हालैंड (नॉर्वे) – 5 गोल
4. हैरी केन (इंग्लैंड) – 5 गोल
5. ओसमान डेम्बेले (फ्रांस) – 4 गोल
किलियन एम्बाप्पे के निशाने पर मेसी का रिकॉर्ड
वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल लियोनेल मेसी के नाम है. मेसी ने 20 गोल किए हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर किलियन एम्बाप्पे हैं जिनके नाम 19 गोल दर्ज है. एक गोल करते ही न एम्बाप्पे फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में मेसी की बराबरी करने में सफल हो जाएंगे.
फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल
लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना) – 20 गोल
किलियन एम्बाप्पे (फ्रांस) – 19 गोल
मिरोस्लाव क्लोज (जर्मनी) – 16 गोल
रोनाल्डो (ब्राजील) – 15 गोल
गर्ड मुलर (जर्मनी) – 14 गोल