FIFA WORLD CUP 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो का धमाका, डीआर कॉन्गो के खिलाफ मैदान पर उतरते ही तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Cristiano Ronaldo record in FIFA World Cup 2026: 41 साल और 132 दिन की उम्र में, क्रिस्टियानो रोनाल्डो FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में मैच शुरू करने वाले सबसे उम्रदराज़ आउटफ़ील्ड खिलाड़ी बन गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Portugal vs DR Congo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास

Portugal vs DR Congo, Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कनाडा के अतिबा हचिंसन (39 साल और 296 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और वे पुरुषों के FIFA वर्ल्ड कप मैच में शुरुआत करने वाले इतिहास के सबसे उम्रदराज आउटफ़ील्ड खिलाड़ी बन गए हैं.  क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 41 साल, 132 दिन की उम्र में इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपना बना लिया है. बता दें कि रोनाल्जो ने डीआर कॉन्गो के बीच मैच में मैदान पर उतरते ही इस खास रिकॉर्ड को अपना बना लिया. इसके अलावा रोनाल्डो अपने देश के लिए 6 वर्ल्ड कप में खेलने वाले पहले खिलाड़ी भी बने हैं.

Advertisement

बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप में पुर्तगाल को अभी भी अपने पहले खिताब का इंतजार है, देखना होगा कि उनका खिताब का सूखा इस साल खत्म होता र्है या नहीं. टीम की सारी उम्मीदें रोनाल्डो पर टिकी होंगी. आज दूसरी तरफ डीआर कंगो की टीम है, जो 1974 के बाद से अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रही है. सेबेस्टियन डेसाब्रे की टीम ने क्वालिफिकेशन के लिए 52 साल के इंतज़ार को खत्म करके एक तरह की जीत हासिल कर ली है, लेकिन उनकी टीम में जो नाम हैं, उन्हें देखते हुए वे और उम्मीद कर सकते हैं. 

Featured Video Of The Day
नाविकों पर मोदी-ट्रंप की सीधी बात | 15 करोड़ में बिके उद्धव के MP?
Topics mentioned in this article
2026 FIFA World Cup
Cristiano Ronaldo
Lionel Messi
Football