5 Healthier White Sugar Substitutes: सफेद चीनी या टेबल शुगर हर घर की रसोई का हिस्सा है, और चाय से लेकर हर मीठे व्यंजन में सफेद चीनी का इस्तेमाल किया जाता है. सफेद चीनी सेहत के लिए बड़ी खतरनाक है, क्योंकि इसमें 90 फीसदी तक सुक्रोज होता है, जो बल्ड में शुगर की मात्रा को तेजी से बढ़ाता है और लंबे समय तक सेवन करने से मोटापा, डायबिटीज और कई बीमारियों का कारण बन सकता है. यही कारण है कि सफेद चीनी को मीठा जहर भी कहा जाता है.
अगर आप भी मीठे के शौकीन हैं और सफेद चीनी को डाइट में लेते हैं तो तुरंत बंद कर लें. इसके बजाय डाइट में मीठे की जगह इन पांच ऑप्शन को शामिल कर सकते हैं जो सफेद चीनी से कई गुना ज्यादा बेहतर हैं.
सफेद चीनी की जगह क्या चुनें- (What to choose instead of white sugar)
1. खजूर-
बाजार में दो तरीके के खजूर मिलते हैं. एक प्राकृतिक रूप से पके हुए और दूसरे गुड़ में पके हुए. दोनों ही खजूर के अपने फायदे हैं, लेकिन मीठे की तलब को कम करने के लिए प्राकृतिक रूप से पके हुए खजूरों का सेवन करना लाभकारी रहता है. ये स्वाद में तो मीठे होते ही हैं, साथ ही हॉर्मोन्स को संतुलित करने का काम कर सकते हैं.
2. कोकोनट शुगर-
नारियल के रस से बनी चीनी लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होती है, जो शुगर को ब्लड में तेजी से नहीं बढ़ाती है, और इसमें खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं, लेकिन हां, इसमें कैलोरी ज्यादा होती है. इसका उपयोग रोजमर्रा की सफेद चीनी की जगह किया जा सकता है.
3. स्टीविया-
स्टीविया, जिसे मीठी तुलसी के नाम से भी जाना जाता है. इससे बने प्रोडक्ट जीरो कैलोरी और जीरो शुगर वाले होते हैं, लेकिन यह हल्के मीठे और कड़वे स्वाद के साथ आती है. खास बात ये है कि स्टीविया का सेवन करने से शुगर लेवल नहीं बढ़ता है. इसके अलावा, स्टीविया का उपयोग हाई ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन, गैस एसिडिटी, त्वचा के रोग आदि के इलाज में भी किया जा सकता है.
4. मिश्री-
धागे वाली मिश्री मीठी होती है, लेकिन ये पेट को ठंडक पहुंचाती है और पाचन में सहायता करती है. इसके अलावा, इसमें सफेद चीनी की तुलना में कम कैलोरी होती है.
5. गुड़-
गुड़ या गुड़ से बनी शक्कर बाजार में आसानी से मिल जाती है. ये चीनी की तुलना में कम नुकसानदेह होती है.
ये भी पढ़ें- इन 3 ड्रिंक्स से रिवर्स होगा फैटी लिवर, डॉक्टर से जानें किस तरह और कब करना है इसका सेवन
World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














