सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें गांव के स्वाद वाला ठंडा-ठंडा आम पन्ना, लू और डिहाइड्रेशन से बचाने वाली शेफ स्टाइल रेसिपी

Aam Panna Recipe: गर्मियों के मौसम में आम पन्ना का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है. अगर आप भी इसे शेफ स्टाइल में झटपट बनाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में बताई रेसिपी को जरूर ट्राई करें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Aam Panna Recipe: आम पन्ना भयंकर गर्मी में पेट को रखेगा एकदम कूल. Screenshot sanjeevkapoor instagram

Aam Panna Recipe In Hindi: पूरे साल अगर हमें किसी चीज का इंतजार रहता है तो वो हैं आम. इस भीषण गर्मी में न सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत का भी ख्याल रखता है आम. चिलचिलाती गर्मी तेज धूप और लू से बचना किसी चुनौती से कम नहीं है. बाजार में मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक्स कुछ देर के लिए तो राहत देते हैं, लेकिन वे सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं. अगर आप इस गर्मी खुद को बिल्कुल कूल और तरोताजा रखना चाहते हैं, तो आपके लिए 'आम पन्ना' (Aam Panna) से बेहतर कुछ नहीं हो सकता.

आज हम आपको गांव के स्वाद वाले देसी आम पन्ना की बेहद आसान रेसिपी बता रहे हैं. यह न सिर्फ आपको लू (Heatwave) और डिहाइड्रेशन से बचाएगा, बल्कि आपके पेट को भी एकदम ठंडा रखेगा. आइए सीखते हैं टॉप शेफ के खास अंदाज में इसे बनाने का सबसे आसान तरीका.

रेसिपी वीडियो के लिए यहां क्लिक करें-

Photo Credit: iStock

कैसे बनाएं आम पन्ना-(How To Make Aam Panna Recipe)

सामग्री-

  • कच्चा आम 
  • चीनी या गुड़
  • काला नमक, भुना जीरा, केसर को आप अपनी पसंद के हिसाब से डाल सकते हैं.

विधि-

  1. गांव के स्वाद वाला आम पन्ना बनाने के लिए शेफ संजीव कपूर का यह पारंपरिक तरीका सबसे बेस्ट है. 
  2. आम को उबालें- सबसे पहले 2-3 कच्चे आमों को अच्छी तरह धो लें. अब इन्हें प्रेशर कुकर में 2 सीटी आने तक उबाल लें ताकि आम पूरी तरह से सोफ्ट हो जाएं.
  3. पल्प निकालें- जब आम ठंडे हो जाएं, तो उनका छिलका हटा दें और एक चम्मच की मदद से सारा गूदा (पल्प) एक कटोरी में निकाल लें. गुठली को अच्छी तरह साफ कर लें.
  4. पीस लें- ग्राइंडर जार में डालकर थोड़ा सा पानी और चीनी मिलाएं और अच्छे से पीस लें. 
  5. मीठा मिलाएं- इस पल्प को एक पैन में रखें जीरा पाउडर, काला नमक और केसर मिला कर उबाल लें. 
  6. मसाले और ब्लेंडिंग- अब इसमें एक छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर, स्वादानुसार काला नमक और मुट्ठी भर फ्रेश पुदीने के पत्ते डालें. इस पूरे मिक्सचर को मिक्सी में डालकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें.
  7. सर्व कैसे करें- आपका आम पन्ना कॉन्संट्रेट तैयार है. जब भी पीना हो, एक गिलास में 2-3 चम्मच यह पेस्ट डालें, ऊपर से एकदम ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े मिलाएं. अच्छे से मिक्स करें और ठंडे-ठंडे देसी स्वाद का मजा लें.

गर्मियों क्यों पीना चाहिए आम पन्ना-

  • लू से बचाए- कच्चे आम में विटामिन सी और खास एसिड्स होते हैं जो शरीर को बाहरी गर्मी और लू के थपेड़ों से सुरक्षित रखते हैं.
  • डिहाइड्रेशन- तेज धूप में शरीर से पानी और नमक बहुत जल्दी बाहर निकल जाता है. आम पन्ना में मौजूद काला नमक और पानी बॉडी के इलेक्ट्रोलाइट लेवल को मेंटेन रखते हैं.
  • पाचन- पुदीना और भुना जीरा पेट की गैस, एसिडिटी और बदहजमी जैसी समस्याओं को मिनटों में दूर करते हैं.

ये भी पढ़ें- ​Poha Nashta Recipe: सिर्फ 1 कप पोहे से बनाएं स्वादिष्ट और चटपटा नाश्ता, उंगलियां चाटते रह जाएंगे खाने वाले

Featured Video Of The Day
क्या टूट रही है TMC? विधायकों की गैरहाजिरी से बढ़ा सियासी संकट