फ्रिज में रखा आटा काला क्यों पड़ता है? गूंथा हुआ आटा फ्रेश रखने के तरीके

Tips To Store Dough: रोटी भारतीय थाली का एक बहुत अहम हिस्सा है. कई लोग समय बचाने के लिए पहले से आटा गूंथकर फ्रिज में रख लेते हैं. लेकिन अक्सर देखा जाता है कि कुछ घंटों बाद वही आटा काला पड़ने लगता है. यहां हम आपको बता रहे हैं, आटे को फ्रेश रखने का सही तरीका.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Tips To Store Dough
Pexels

Tips To Store Dough: समय बचाने के लिए कई लोग गूंथा हुआ आटा फ्रिज में रख लेते हैं, लेकिन कुछ घंटों बाद उसका रंग काला पड़ने लगता है. ऐसा क्यों होता है और इसे फ्रेश कैसे रखा जाए, यही सबसे बड़ा सवाल है. रोटी भारतीय थाली का एक बहुत अहम हिस्सा है. इसे फुल्का रोटी या चपाती भी कहा जाता है और ये भारत के लगभग हर घर में खाई जाती है. कई लोग समय बचाने के लिए पहले से आटा गूंथकर फ्रिज में रख लेते हैं. लेकिन अक्सर देखा जाता है कि कुछ घंटों बाद वही आटा काला पड़ने लगता है. इससे न सिर्फ उसका रंग खराब होता है, बल्कि स्वाद और खुशबू भी बदल जाती है. ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है. कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप आटे को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं.

गूंथा हुआ आटा काला क्यों पड़ जाता है?

जब गूंथा हुआ आटा फ्रिज में रखा जाता है, तो वह हवा और नमी के संपर्क में आता है. अगर आटा ठीक से कवर न किया जाए, तो उसकी ऊपरी सतह सूखने लगती है और रंग बदलने लगता है. इसके अलावा, लंबे समय तक रखने से आटे में ऑक्सीकरण की प्रक्रिया भी होती है, जिससे वह काला या ग्रे दिखने लगता है. यही वजह है कि फ्रिज में रखा आटा जल्दी खराब नजर आने लगता है.

आटे को फ्रिज में फ्रेश रखने का सही तरीका

आटे को फ्रेश रखने के लिए सबसे जरूरी है कि उसे एयरटाइट तरीके से स्टोर किया जाए. आटे की लोई बनाकर उस पर हल्का सा घी या तेल लगा दें. ऐसा करने से आटा सूखता नहीं है और काला भी नहीं पड़ता. साथ ही आटे को अच्छे से कवर करें. आटे को साफ कपड़े या क्लिंग रैप से ढक दें, ताकि उसमें हवा बिलकुल न जा पाए. हवा के संपर्क में आने से आटा जल्दी खराब और काला हो जाता है.

यह भी पढ़ें: पसीने की बदबू हो जाएगी गायब! घर पर बनाएं मोगरे के फूलों का इत्र, नहीं पड़ेगी महंगे परफ्यूम की जरूरत

Advertisement

आटा गूंथते समय कौन‑सी गलती न करें

आटा गूंथते समय बहुत ज्यादा पानी या बहुत सख्त आटा गूंथने से बचना चाहिए. आटे को गुनगुने पानी से गूंथने से रोटियां नरम बनती हैं. इसके साथ ही धीरे-धीरे पानी डालें. एकदम से ज्यादा पानी डालने से आटा खराब हो सकता है. आटे को अच्छी तरह से गूंथना जरूरी है. 5-10 मिनट तक आटा गूंथने से रोटियां मुलायम और फूली-फूली बनती है.

कितनी देर तक फ्रिज में आटा रखना सुरक्षित है?

आटे को स्टोर करने के लिए आप एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल कर. आप स्टील, कांच या फूड-ग्रेड प्लास्टिक के डिब्बे में आटा रख सकते हैं . इससे हवा और नमी अंदर नहीं जाएगी. आटे को हमेशा फ्रिज में रखें, इससे वह ज्यादा समय तक ताजा रहता है और खराब नहीं होता. कोशिश करें कि 24 घंटे के अंदर ही आटे का इस्तेमाल कर लें. अगर आटे से बदबू आने लगे, उसका रंग ज्यादा बदल जाए या वह चिपचिपा लगे, तो उसे इस्तेमाल करने से बचें. 

Advertisement

अगर आप चाहते हैं कि आपका आटा हमेशा ताजा रहे, तो उसे कम मात्रा में गूंथें, अच्छी तरह कवर करें और समय पर इस्तेमाल करें. इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप हर बार नरम और स्वादिष्ट रोटियां बना पाएंगे.

Watch Video: History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा | Read

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
PM Modi Jhalmuri: ममता की 'मछली' बनाम मोदी की 'झालमुड़ी', बंगाल में सियासत हाई! | Sucherita Kukreti