Tapri Chai: टपरी वाली चाय पीने के हैं शौकीन, तो बाहर जाकर नहीं घर पर इस ट्रिक से मिनटों में करें तैयार

Tapri Style Chai: क्या आप भी बाहर जाकर टपरी वाली चाय पीना पसंद करते हैं, क्योंकि आपको उसकी खुशबू पसंद है, तो आप इस आसान ट्रिक को फॉलो कर वही स्वाद पा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Tapri Style Chai Secret: टपरी स्टाइल की चाय कैसे बनाएं.

Tapri Style Chai: चाय भारतीयों के लिए सिर्फ चाय नहीं है बल्कि, एक अहसास है. सुबह से लेकर रात तक चाय पीने के शौकीन इसे पीने से कभी मना नहीं करेंगे. लेकिन कुछ लोग अक्सर बाहर जाकर टपरी में चाय पीना पसंद करते हैं. क्योंकि उनका मानना है कि घर की बनी चाय में टपरी वाला स्वाद नहीं आता है. अगर आप इस बात से सहमत हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बता रहे हैं, जिसे फॉलो कर आप वही स्वाद पा सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.

कैसे बनाएं टपरी वाली चाय- (How To Make Tapri Style Chai)

सामग्री-

  • 1 कप पानी
  • 1 कप दूध
  • 2 चम्मच चीनी 
  • 1.5 चम्मच चाय पत्ती 
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक 
  • 2 इलायची 
  • 2 काली मिर्च

विधि-

  1. इस चाय को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी डालें. अब इसमें कुटी हुई इलायची, काली मिर्च और कद्दूकस करके अदरक डाल दें. इसमें चाय पत्ती डालें और कुछ मिनट के लिए पकने दें. 
  2. दूध और चीनी डालें. चाय को धीमी से मध्यम आंच पर उबलने दें. इसे करछी से 2-3 बार ऊपर-नीचे करें.
  3. इस चाय को कुछ मिनट तक अच्छे से खौला लें. 
  4. अब इसे छानकर पीएं आपको वहीं स्वाद मिलेगा. इसलिए आप मिट्टी के कप या कुल्हड़ कप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे मिट्टी का सौंधा स्वाद मिलेगा. 

रेगुलर चाय और टपरी चाय में क्या फर्क है- (What is the difference between regular tea and tapri tea)

रेगुलर चाय- 

स्वाद- हल्की, सरल और चाय की पत्तियों का प्राकृतिक स्वाद उभर कर आता है, क्योंकि इसमें मसाले नहीं होते.

टपरी चाय- 

स्वाद- कड़क, तेज़, मसालेदार और ताज़ा करने वाली, जो कई बार मसालों के कारण खास बनती है

नोटः टपरी की चाय में एक तीखा स्वाद होता है. क्योंकि इसे बनाते समय अदरक और मसालों का इस्तेमाल पहले किया जाता है. जिससे उसका स्वाद उभर कर आता है. जब भी आप घर पर टपरी स्वाद वाली चाय बनाएं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
BMC Mayor Election तेज! नए Corporators BMC Headquarter पहुंचे, महायुति ग्रुप लीडर चुनाव | Mahayuti