Shardiya Navratri 2022 Date: कब है शारदीय नवरात्रि? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और भोग रेसिपी

Shardiya Navratri 2022:  हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व को बहुत ही पावन और महत्वपूर्ण माना जाता है. इस बार शारदीय नवरात्रि का महापर्व 26 सितंबर, सोमवार से शुरू होकर 5 अक्टूबर, बुधवार तक है.

विज्ञापन
Read Time: 24 mins
Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि पर्व में 9 दिन मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है.
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व को पावन और महत्वपूर्ण माना जाता है.
इस बार शारदीय नवरात्रि का महापर्व 26 सितंबर, सोमवार से शुरू है.
नवरात्रि दशमी के दिन दशहरा यानि "विजयदशमी" का पर्व मनाया जाता है.

Shardiya Navratri 2022:  हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व को बहुत ही पावन और महत्वपूर्ण माना जाता है. साल भर में दो नवरात्रि पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है, एक शारदीय नवरात्रि और दूसरी चैत्र नवरात्रि. नवरात्रि पर्व में 9 दिन मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है और दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनायी जाती है. इस बार शारदीय नवरात्रि का महापर्व 26 सितंबर, सोमवार से शुरू होकर 5 अक्टूबर, बुधवार तक हैं. फिर दसवें दिन दुर्गा मां की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है. नवरात्रि दशमी के दिन दशहरा यानि "विजयदशमी" का पर्व मनाया जाता है. जो रावण पर भगवान राम की जीत का प्रतीक है.  नवरात्रि के 9 दिन भक्त मा शक्ति की आराधना करते हैं, व्रत करते और भक्तिभाव से मां अम्बे की भक्ति करते हैं.

नवरात्रि में मां दुर्गा को भोग में चढ़ाएं ये चीजें- (Shardiya Navratri 2022 Bhog Recipes)

1. साबूदाना खीर-

नवरात्रि के पर्व के दौरान आप साबूदाना खीर बना सकते हैं. नवरात्रि के अवसर के लिए साबूदाना खीर में इलाइची, केसर और क्रंची ड्राई फ्रूट्स डालकर आप इसे भोग में चढ़ा कर खुद भी खा सकते हैं. साबूदाना खीर रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें. 

Teeth Whitening Tips: दांतों को चमकदार बनाने के लिए अदरक और नमक का ऐसे करें इस्तेमाल, दूध से चमकेंगे दांत

Advertisement

2. बादाम का हलवा-

बादाम का हलवा एक स्वादिष्ट रेसिपी है. इसमें बादाम को ​छीलकर उसका पेस्ट बनाकर घी में भूना जाता है. आप इस हलवे को नवरात्रि में मां दुर्गा को भोग में चढ़ा सकते हैं और अगर आपका व्रत है तो आप इस हलवे खा भी सकते हैं. हलवा की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें. 

Advertisement

Pumpkin Juice: कद्दू का जूस पीने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे, आज से ही डाइट में करें शामिल

Advertisement

 शारदीय नवरात्रि का महत्व- (Shardiya Navratri 2022 Importance)

नवरात्रि में देवी शक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों की बड़े विधि-विधान के साथ पूजा आराधना की जाती है. नवरात्रि के पहले दिन घरों में कलश स्थापित कर दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू किया जाता है. माना जाता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने से भक्तों को हर मुश्किल, परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है, और मां अपने भक्तों पर सदा अपनी कृपा बनाए रखती हैं.

Advertisement

शारदीय नवरात्रि तिथि-  (Shardiya Navratri 2022 Date List)

1. प्रतिपदा 26 सितम्बर 2022 (मां शैलपुत्री) 
2. द्वितीया  27 सितम्बर 2022 (मां ब्रह्मचारिणी)
3. तृतीया   28 सितम्बर 2022 (मां चंद्रघंटा)
4. चतुर्थी    29 सितम्बर 2022 (मां कुष्मांडा)
5. पंचमी    30 सितम्बर 2022  (मां स्कंदमाता)
6. षष्ठी       01 अक्टूबर 2022 (मां कात्यायनी)
7. सप्तमी   02 अक्टूबर 2022 (मां कालरात्रि)
8. अष्टमी    03 अक्टूबर 2022 (मां महागौरी)
9. नवमी     04 अक्टूबर 2022 (मां सिद्धिदात्री)
10. दशमी  05 अक्टूबर 2022 (मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन)

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम पर संसद के विशेष सत्र की मांग, क्या है मंशा?