बिना तेल के पानी वाला मिर्च का आचार कैसे बनाएं? नोट करें राजस्थान की सीक्रेट रेसिपी

Oil-Free Rajasthani Chili Pickle: क्या आपने कभी खाया है राजस्थान का फेमस पानी से बना मिर्च का अचार, अगर नहीं तो इस सीक्रेट रेसिपी को एक बार जरूर करें ट्राई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Chilli Pickle Without Oil: मिर्च वाला मिर्च का अचार.
NDTV

Rajasthani Water-Based Chili Pickle Recipe In Hindi: अचार किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है और बात जब मिर्च की आती है तो ये और भी खास हो जाता है. ​क्या आपने कभी बिना तेल वाला अचार खाया है? जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. आज हम आपको राजस्थान की एक ऐसी खास रेसिपी बताने जा रहे हैं जो स्वाद में तो लाजवाब है ही, साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसे राजस्थानी पानी वाला मिर्च का अचार या मिर्ची की कांजी भी कहते हैं. इसमें तेल की एक बूंद भी नहीं लगती, फिर भी यह इतना चटपटा बनता है कि आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे. इस रेसिपी को (@FoodzLife) नामक यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है. तो चलिए कैसे बनती है ये रेसिपी और क्यों है खास.

​क्यों खास है यह अचार?

अक्सर हम जो अचार खाते हैं, उनमें बहुत ज्यादा तेल और मसाले होते हैं, जो कभी-कभी पचने में भारी लगते हैं. लेकिन यह अचार पानी से बना है और फर्मेंटेशन प्रोसेस से तैयार होता है. यह हमारी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद कर सकता है. इसे बनाना भी बहुत आसान है और सबसे अच्छी बात यह है कि यह सिर्फ 3 से 4 दिन में बनकर तैयार हो जाता है.

यहां देखें वीडियो-

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

​कैसे बनाएं पानी वाला मिर्च का अचार- (How To Make Pani Wala Achar)

  1. इसे बनाने के लिए हमें चाहिए लगभग 500 ग्राम फ्रेश कम तीखी मिर्च. 
  2. पहले मिर्चियों को धोकर सुखा लें. अब मसालों में बारीक वाली राई, साबुत सौंफ, मेथी दाना, भुना हुआ जीरा, हल्दी, हींग और स्वाद अनुसार नमक का दरदरा पाउडर तैयार करें. 
  3. ​सबसे जरूरी स्टेप है मिर्च को हल्का सॉफ्ट करना. एक कड़ाही में पानी उबालें और उसमें मिर्च को डालकर आंच बंद कर दें. 
  4. इन्हें 10 मिनट तक ढका रहने दें, फिर बाहर निकाल लें. याद रखें, मिर्च का डंठल बिल्कुल नहीं हटाना है. 
  5. मिर्च में लंबाई में कट लगाएं और तैयार मसाला अंदर भर दें.  ​अब एक साफ कांच के जार में ये भरी हुई मिर्चियां रखें और वही पानी डालें जिसमें मिर्च उबाली थीं इसमें दो चम्मच सफेद सिरका डालें. 
  6. सिरका इसे खराब होने से बचाएगा. जार को ढक्कन लगाने के बजाय सूती कपड़े से बांधकर 3-4 दिन तक अच्छी धूप में रखें. 
  7. जब राई ऊपर तैरने लगे, तो समझ जाइए कि आपकी कांजी तैयार है.

​इसे कैसे करें स्टोर?

जब अचार पूरी तरह तैयार हो जाए, तो इसे फ्रिज में रखें. आप इसे 2 से 3 महीने तक आराम से खा सकते हैं. इसे आप खाने के साथ सर्व करें या फिर इसका पानी गोलगप्पे के पानी की तरह भी पी सकते हैं, यह बेहद गुणकारी माना जाता है. 

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: बदलते मौसम में रोज खा लें बाजरे का 1 लड्डू, आस-पास भी नहीं फटकेंगी ये समस्याएं

Advertisement
Featured Video Of The Day
Shilong Protest : दूसरे दिन भी हिंसा जारी, पुलिस पर हमला, स्थिति तनावपूर्ण!

Topics mentioned in this article
Pani Ka Achar
Chilli Pickle Recipes
Chilli Pickle
Kanji Recipe
Pickle Without Oil