Weight Loss Diet Plan: वजन घटाने को अक्सर भूखे रहने, मील स्किप करने या एक्सट्रीम डाइट ट्रेंड फॉलो करने से जोड़ दिया जाता है. बहुत से लोगों को लगता है कि बिना महंगे डिटॉक्स ड्रिंक या इम्पोर्टेड सुपरफूड के वजन कम नहीं हो सकता. लेकिन सच यह है कि टिकाऊ फैट लॉस सिंपल और बैलेंस्ड मील्स को नियमित रूप से खाने से होता है. मतलब साफ है कि वजन कम करने के लिए आपको भूखा रहने की जरूरत नहीं है. आप अच्छा और बैलेंस मील लेकर के अपना वेट लॉस कर सकते हैं. बता दें कि वेट लॉस का ये तरीका कंटेंट क्रिएटर नेहा परिहार ने अपनाया है. बता दें कि नेहा अपना 22 किलो वजन कम कर चुकीं हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि अगर उन्हें 7 दिन में 2 किलो वजन घटाना हो तो वह कौन सा वेजिटेरियन डाइट प्लान फॉलो करेंगी. तो अगर आप भी वेट लॉस करने की सोच रहे हैं तो आप इन डाइट प्लान को फॉलो कर सकते हैं. चलिए जानते हैं वेट लॉस के लिए 1 हफ्ते का डाइट प्लान.
ये भी पढ़ें: शादी के लिए दुल्हन ने घटाया 25 किलो वजन, 12 महीने की मेहनत से बदली पूरी लाइफ
वेजिटेरियन डाइट प्लान फॉर वेट लॉस (Vegetarion Diet Plan for Weight Loss)
- सुबह की शुरुआत गुनगुने नींबू पानी और भिगोए हुए चिया सीड्स के साथ करें.
- नाश्ता: पनीर भरा बेसन चीला और ग्रीन चटनी.
- मिड-मॉर्निंग: एक फल (सेब या नाशपाती) और 10 भिगोए बादाम.
- लंच: मूंग दाल और मिक्स वेज सलाद.
- शाम का स्नैक: 150 ग्राम ग्रीक योगर्ट में 1 चम्मच अलसी.
- डिनर: टोफू भुर्जी, ज्वार रोटी और सौटे किया हुआ पालक.
- सुबह: जीरा पानी और 4 भिगोए हुए अखरोट.
- नाश्ता: मूंग, चना और सब्जियों से बना स्प्राउट्स सलाद.
- मिड-मॉर्निंग: अमरूद या पपीता.
- लंच: आधा कप ब्राउन राइस, राजमा और खीरा-टमाटर सलाद.
- स्नैक: छाछ और भुना चना.
- डिनर: पालक पनीर (100 ग्राम पनीर), 1 बाजरा रोटी और सौटे की हुई बीन्स.
- सुबह: एलोवेरा जूस.
- नाश्ता: वेजिटेबल ओट्स उपमा, या (एगेटेरियन के लिए) उबले एग व्हाइट्स, या 50 ग्राम पनीर क्यूब्स.
- मिड-मॉर्निंग: एक संतरा और 1 बड़ा चम्मच कद्दू के बीज.
- स्नैक: ग्रीन टी और भुना मखाना.
- डिनर: ग्रिल्ड टोफू, सौटे किया हुआ ब्रोकली और जुकिनी.
- सुबह: हल्दी-अदरक पानी.
- नाश्ता: दो मीडियम मूंग दाल चीला दही डिप के साथ.
- मिड-मॉर्निंग: सेब के स्लाइस और 1 चम्मच पीनट बटर.
- शाम: अनस्वीटेंड प्रोटीन आइसोलेट, बादाम दूध और कोको से बना प्रोटीन स्मूदी.
- डिनर: पनीर टिक्का और बीन्स, शिमला मिर्च, मशरूम जैसी सौटे की हुई सब्जियां.
- सुबह: गुनगुना नींबू पानी और चिया सीड्स.
- नाश्ता: रागी डोसा, दाल से भरपूर सांभर और चटनी.
- मिड-मॉर्निंग: नाशपाती और 1 चम्मच सूरजमुखी के बीज.
- लंच: 2 छोटी ज्वार रोटी, अरहर दाल, भिंडी की सब्जी और सलाद.
- स्नैक: ग्रीक योगर्ट बाउल (चिया और बेरी या अनार के साथ).
- डिनर: टोफू करी, सौटे पालक और आधा कप मिलेट पुलाव.
- सुबह: हर्बल टी और 5 भिगोए बादाम.
- नाश्ता: वेजिटेबल पोहा, प्रोटीन के लिए सोया चंक्स.
- मिड-मॉर्निंग: कीवी या संतरा और 1 चम्मच अलसी.
- लंच: क्विनोआ खिचड़ी (मूंग दाल और सब्जियों के साथ) और खीरा रायता.
- स्नैक: छाछ और थोड़े भुने मूंगफली.
- डिनर: पनीर भुर्जी (100 ग्राम), 1 बाजरा रोटी और सौटे की हुई ग्रीन बीन्स.
- सुबह: गुनगुना पानी और आंवला शॉट.
- नाश्ता: वेजिटेबल इडली और दाल वाला सांभर.
- मिड-मॉर्निंग: पपीता और 1 चम्मच कद्दू के बीज.
- लंच: आधा कप ब्राउन राइस, काला चना करी और सलाद.
- स्नैक: हर्बल टी और 20 ग्राम भुना मखाना.
- डिनर: टोफू और सब्जियों की स्टर-फ्राई, 1 ज्वार रोटी और टमाटर सूप.
नेहा परिहार का ये प्लान एक बात साफ करता है कि वजन घटाने का मतलब कम खाना नहीं, बल्कि समझदारी से और बैलेंस खाना है.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














