Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए बनाएं पत्तागोभी सैंडविच नोट करें रेसिपी, मजे से खाएगा बच्चा

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए बनाएं टेस्टी और हेल्दी पत्तागोभी पनीर सैंडविच. स्वाद ऐसा की हमेशा बच्चा खाने की करेगा जिद.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन में बनाएं टेस्टी सैंडविच.

Kid's Lunchbox Recipe: सर्दियों के मौसम में कई तरह की सब्जियां आती हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं. जिनमें से एक है पत्ता गोभी. पत्तागोभी से कई तरह की डिशेस बनाई जाती हैं. ये खाने में टेस्टी और हेल्दी होती है. लेकिन क्या आपने कभी पत्ता गोभी से बने सैंडविच के बारे में सुना है. अगर आप बच्चे के टिफिन में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो पत्ता गोभी सैंडविच आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं. चलिए आपको बताते हैं पत्तागोभी सैंडविच बनाने की रेसिपी.

पत्तागोभी पनीर सैंडविच रेसिपी

ये भी पढ़ें: Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन मे बनाएं टेस्टी चॉकलेट पैनकेक, नोट करें रेसिपी

सामग्री 

  • पत्ता गोभी के पत्ते - 4 से 5
  • पनीर - 100 ग्राम
  • प्याज - 1
  • टमाटर - 1
  • धनिया पत्ती - 1 बड़ा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
  • ब्रेड स्लाइस - 4-5

पत्ता गोभी पनीर सैंडविच कैसे बनाएं ?

सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले पत्ता गोभी को अच्छे से धोकर पानी में उबाल लें और फिर उसे मैश कर लें. अब इसमें छोटे-छोटे क्यूब्स में कटी हुई पनीर मिलाएं. अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर और धनिया पत्ती डालकर मिक्स करें. अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर लें. अब इस स्टफिंग को ब्रेड स्लाइस पर लगाएं और अच्छे से स्प्रेड करें. सैंडविच को ग्रिल या टोस्ट कर लें. आपका पत्ता गोभी सैंडविच बनकर तैयार है. इसे केचप के साथ लंच बॉक्स मे पैक करें. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Rahul Gandhi पर अपनों का अविश्वास, INDIA गठबंधन में ‘लीडरशिप मॉडल’ पर टकराव? | NDTV India