Eid Recipe: ईद की दावत पर आ रहे हैं वेजिटेरियन मेहमान, नोट कर लें ये 5 रेसिपी, शानदार होगी दावत

घर आने वाले मेहमानों के लिए लजीज व्यंजन बनाएं जाते हैं. यूं तो ईद पर सेवई, बिरयानी और चिकन करी वगैरह बनती है लेकिन अगर आपके मेहमान वेजिटेरियन हैं तो आप ईद पर खास वेज रेसिपीज ट्राई कर सकते हैं.  

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Eid 2026: ईद पर मेहमानों के लिए बनाएं ये वेज रेसिपीज.

Eid Vegetarian Recipes: ईद-उल-फितर इस साल 21 मार्च को मनाया जाएगा. ये त्यौहार इस्लाम धर्म के सबसे बड़े पर्व में से एक है. एक महीने के रमजान के बाद ईद मनाई जाती है. इस महीने में 29 या 30 दिन तक रोजे रखे जाते हैं. आखिरी रोजे के बाद चांद देखा जाता है. जैसे ही चांद नजर आता है, अगले दिन ईद मनाई जाती है. ईद के दिन घर में तरह-तरह के पकवान बनते हैं. घर आने वाले मेहमानों के लिए लजीज व्यंजन बनाएं जाते हैं. यूं तो ईद पर सेवई, बिरयानी और चिकन करी वगैरह बनती है लेकिन अगर आपके मेहमान वेजिटेरियन हैं तो आप ईद पर खास वेज रेसिपीज ट्राई कर सकते हैं.

ईद पर मेहमानों के लिए बनाएं ये वेज रेसिपीज (Prepare These Vegetarian Recipes for Guests This Eid)

छोले भटूरे

ईद के मौके पर आप मेहमानों को छोले-भटूरे परोसे तो उनका भी दिन बन जाएगा. छोले बनाने के लिए एक रात पहले सफेद चने को भिगो लें. चने को प्याज, लहसुन, अदरक और टमाटर की ग्रेवी के साथ पकाएं. मसाले ऐड करें. इसके साथ मैदे के गर्मागर्म भटूरे तैयार कर सर्व करें.

वेज बिरयानी

जो मेहमान चिकन या मटन बिरयानी न खाते हो उनके लिए वेज बिरयानी बनाएं. इसके लिए आप पनीर, आलू, बींस, शिमला मिर्च जैसी सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. बिरयानी को दम पर पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें.

आलू भाजी

कड़ाही में तेल गरम करें. इसमें हींग और जीरा डालें. सभी सूखे मसालों को एक कटोरी में मिला लें. जब जीरा चटकने लगे, तो बाकी मसाले डालें और उन्हें 2 मिनट तक पकाएं. उबले हुए आलू के टुकड़े डालें और उन्हें अच्छी तरह से मसालों में लपेटने के लिए चलाएं. कुछ मिनट तक पकाएं. धनिए से गार्निश करें. इसे पराठे के साथ सर्व करें.

Advertisement
दही वड़े

ईद के मौके पर आप दही वड़े सर्व करें, ये एक बेहतरीन साइड डिश है. इसके लिए उड़द की दाल को 4-5 घंटे भिगो लें. फिर इन्हें पीस कर इसमें बड़ी इलायची, काली मिर्च और जीरा कूट कर डालें. नमक डालें और अच्छे से फेंट लें. अब वड़े फ्राई कर लें. दही और खट्टी-मीठी चटनी के साथ सर्व करें.

शीर खुरमा

खजूर को रात भर गर्म पानी में भिगो दें. बीज निकाल दें और खजूर को छोटे टुकड़ों में काट लें. खजूर को 1 कप दूध में तब तक उबालें जब तक दूध पूरी तरह से कम न हो जाए. खजूर सारा दूध सोख लेंगे और बहुत नरम हो जाएंगे. बाकी दूध को मोटे तले वाले पैन में उबालें. एक छोटे कटोरे में दो बड़े चम्मच दूध निकालें और उसमें केसर डालें. दूध को लगभग 40 मिनट तक धीमी आंच पर रखें जब तक कि यह काफी गाढ़ा न हो जाए. कंडेंस्ड मिल्क डालें. एक अलग पैन में घी, इलायची और सेंवई डालें. सेंवई के हल्के भूरे होने तक बस एक मिनट तक भूनें. भुनी हुई सेंवई को उबलते दूध में डालें और 10 मिनट तक पकाएं. चीनी डालें. केसर वाला दूध और लगभग ¼ कप ड्राई फ्रूट्स और आधे खजूर डालें. 2-3 मिनट तक पकाएं. आंच से उतार लें. बचे हुए ड्राई फ्रूट्स और खजूर से गार्निश करें. अब सर्व करें.

Advertisement

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | Strait Of Hormuz | तेल $115+ पार, गैस संकट, भारत में ₹12.87 लाख करोड़ डूबे | War