Eid 2026 Sevai Recipe: ईद पर इस तरह बनाएं पारंपरिक सेवई, खाने वाले चाटते रह जाएंगे उंगलियां

Eid 2026 Sevai Recipe: घर आने वाले मेहमानों के लिए अगर आप भी सेंवई बनाने जा रही हैं तो नोट कर लीजिए ये रेसिपी. हर कोई करेगा आपकी तारीफ.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Eid Special Sevai Recipe: ईद पर इस तरह बनाएं पारंपरिक ऑथेंटिक सेवई, सीखें रेसिपी.

Eid 2026 Sevai Recipe: ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है. एक महीने के रमजान के महीने के बाद ये त्योहार मनाता जाता है. रमजान का महीना सब्र और इबादत का संदेश देता है. इस पूरे महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं, नमाज पढ़ते हैं और अल्लाह की इबादत में ज्यादा समय बिताते हैं. इस महीने में 29 या 30 दिन तक रोजे रखे जाते हैं. आखिरी रोजे के बाद चांद देखा जाता है. जैसे ही चांद नजर आता है, अगले दिन ईद मनाई जाती है. ईद पर सबसे खास होती है सेवई. इस दिन हर घर में सेवई जरूर बनती हैं. घर आने वाले मेहमानों को भी अपने घर की बनी सेवई का स्वाद चखाने का दस्तूर है. आइए ईद पर ऑथेंटिक तरीके से सेवई बनाने की तरीका आपको बताते हैं, जिसे इस बार आपने बना लिया तो हर कोई आपसे इसी रेसिपी पूछेगा.

ये भी पढ़ें: Eid Sugar Free Sewai Recipe: इस बार ईद पर बनाएं शुगर फ्री सेवई, खाने में स्वादिष्ट और हेल्दी

सेवई बनाने की सामग्री (Ingredients for making Sevai)

  • 2 बड़े चम्मच मक्खन
  •  100 ग्राम सेवई
  •  25 ग्राम काजू
  • 25 ग्राम बादाम
  • 25 ग्राम किशमिश
  • एक लीटर दूध,
  • 3 बड़े चम्मच चीनी
  • 5 हरी इलायची
  • एक चुटकी केसर

सेवई बनाने की विधि (Method for Making Sevai)

  •  एक पैन में मक्खन और सेवई को एक साथ भून लें
  •  इसमें काजू, बादाम और किशमिश डालें. इन सभी को एक साथ भून लें.
  • एक दूसरे पैन में दूध, चीनी और कुटी हुई हरी इलायची डालकर उबाल लें.
  •  भुनी हुई सेवई उबलते दूध में डाल दें.
  •  सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें और इसमें केसर डाल दें.
  •  आखिर में, सेवई को थोड़ा और नरम (पतला) करने के लिए इसमें थोड़ा और दूध मिला दें.
  • गर्मा गर्म पसंद हो तो तुरंत सर्व करें. ठंडा करके खाना हो तो एक घंटे फ्रिज में रख दें और फिर सर्व करें. 

 History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Iran Attack Isarel | ईरान को भारी नुकसान! जंग के बीच Netanyahu का बड़ा बयान | Iran Israel War Update