धुरंधर 2 थाली नहीं खाई, तो कुछ नहीं खाया! एक प्लेट में 26 आइटम, फूडी के लिए किसी दावत से कम नहीं...

Dhurandhar 2 Thali: धुरंधर 2 थाली में एक दो नहीं बल्कि 26 आइटम सर्व किए जाते हैं. अगर आप फूडी हैं, तो एक बार जरूर करें ट्राई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Dhurandhar 2 Thali: धुरंधर 2 थाली में क्या खास.

Dhurandhar 2 Thali Viral Video: अगर आप भी खाने के शौकीन हैं तो ये आर्टिकल सिर्फ और सिर्फ आपके लिए हैं. हाल ही में दिल्ली के एक फूड वेंडर की खास ‘धुरंधर 2' थाली सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है. इस थाली में एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 26 तरह के व्यंजन परोसे जाते हैं. इस थाली का नाम रणवीर सिंह की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म से प्रेरित बताया जा रहा है, जिससे इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है.

स्टार्टर से लेकर मेन कोर्स तक लंबी लिस्ट-

इस खास थाली की शुरुआत फ्रेंच फ्राइज से होती है. इसके बाद प्लेट में फ्राइड मोमोज, स्वीट कॉर्न और स्प्रिंग रोल्स डाले जाते हैं. फिर दही के शोले, ड्राई मंचूरियन, नूडल्स और बेबी डॉल चाप शामिल किए जाते हैं. इसके बाद वेज सीक कबाब और पनीर टिक्का भी जोड़ा जाता है. मेन कोर्स में चटपटी चाप, दाल मखनी, शाही पनीर, रोगन जोश चाप, मशरूम मसाला और राजमा मसाला जैसे स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाते हैं.

रोटी-चावल और मिठाई का भी खास इंतजाम-

इस थाली में सिर्फ सब्जियां ही नहीं, बल्कि खाने के साथ मिक्स रायता, मटर वाले बासमती चावल, रुमाली रोटी, बटर नान, लच्छा पराठा, मिस्सी रोटी और पापड़ भी दिए जाते हैं. मिठाई के तौर पर इसमें गुलाब जामुन और दो तरह की आइसक्रीम, चॉकलेट और वनीला भी शामिल हैं.

Advertisement

सोशल मीडिया पर छाया ये अनोखा फूड कॉम्बो

इस 26 डिश वाली थाली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसकी वैरायटी और शानदार प्रेजेंटेशन को देखकर काफी उत्साहित हैं. कई यूजर्स का कहना है कि ये सिर्फ एक थाली नहीं, बल्कि पूरा फूड एक्सपीरियंस है.

ये भी पढ़ें- Strawberry Protein Rabri Recipe: फिटनेस लवर्स के लिए खास मिठाई , घर पर बनाएं स्ट्रॉबेरी प्रोटीन रबड़ी

Advertisement

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: India में कोई Lockdown नहीं लगेगा! Oil पर रूस से भारत की बड़ी डील!