आटे में कभी नहीं लगेंगे घुन, बस एक बार आजमाएं ये देसी नुस्खा, खुद ब खुद बाहर निकल जाएंगे कीड़े

यहां पर जानिए आटे में कीड़े होने पर क्या करना चाहिए. या फिर आप आटे को किस तरह से स्टोर करें कि उसमें कीड़े ना पड़ें. कई बार चीजों को सही से स्टोर ना करने और सीलन की वजह से भी खाने की चीजों में कीड़े पड़ जाते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
How To Store Wheat Flour: आटे में घुन लगने से कैसे बचाएं.

How to Remove Ghun from Atta: भारतीय घरों में चावल और आटे का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है. लेकिन ये दोनों ही चीजें ऐसी हैं जिसमें कीड़े भी सबसे जल्दी लगते हैं, जिससे लोग परेशान रहते हैं. जब इसमें घुन लगता है तो दिख जाता है, लेकिन समस्या तब आती है जब इसमें सफेद वाले छोटे कीड़े जिन्हें सुड़ी भी कहते हैं वो लग जाता है तो ये आसानी से दिखते नही हैं. ऐसे में आप कीड़े लगे आटे और चावल का सेवन करते रहते हैं जो सेहत के लिए भी नुकसानदायक होता है. लेकिन अगर आप थोड़ा समझदारी से और कुछ घरेलु नुस्खों की मदद लें तो आटे में आप घुन लगने से बचा सकते हैं. 

आटे में घुन क्यों लगते हैं?

आटे में घुन लगने का कारण होता है उसको सही तरीके से और सही जगह पर स्टोर ना करना. इसके साथ ही नमी की वजह से भी आटे में घुन लग जाता है. आप जिस डिब्बे में आटे को स्टोर कर रहे हैं वो पूरी तरह से सूखा होना चाहिए और डिब्बे का ढ़क्कन सही से बंद होना चाहिए. इसके साथ ही अगर आपने आटे को सही जगह पर नहीं रखा है और नमी वाली जगह पर रखा है तो भी उसमें कीड़े आसानी से लग सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs PAK T20 World Cup: सरहद के उस पार भी, इस पार भी - ये 9 पकवान जो भारत और पाकिस्तान दोनों की साझा पहचान

आटे में घुन लगने से कैसे बचाएं

आटे में घुन लगने से बचाने में तेज पत्ता आपके बेहद काम आ सकता है. तेज पत्ते को बेहद कारगर माना जाता है. तेज पत्ते की खुशबू से कीड़े और घुन दूर भागते हैं. यही वजह है कि तेज पत्ता कीड़ों को दूर भगाने में मदद करता है. आपको आटे को जिस डिब्बे में स्टोर करना है उसको पूरी तरह से सुखा लें. अब आटे के डिब्बे में 2-3 तेज पत्ते डालें. इसके बाद डिब्बे को अच्छे से बंद कर दें( एयर टाइट डिब्बे का इस्तेमाल करें). अगर डिब्बे में पहले से आटा है तो उस आटे को कुछ देर के लिए धूप में अच्छे से सुखा लें और फिर तेज पत्ते डालकर आटे को स्टोर करें. हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि पत्ते साबुत और सूखे हों.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Land For Job Scam में Lalu Yadav, Rabri Devi को कोर्ट से राहत! | Bihar Politics | Tejashwi Yadav