International Pineapple Day: स्वादिष्ट फल या सुपरफूड? जानिए अनानास के औषधीय गुण फिर रोज खाने लगेंगे आप

International Pineapple Day: ‘इंटरनेशनल पाइनएप्पल डे’ 27 जून को मनाया जाता है. यह दिन उस सुनहरे फल अनानास को सेलिब्रेट करने का है, जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी अनमोल और अनेकों फायदों से भरा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
International Pineapple Day: स्वाद का जादू, सेहत का खजाना.

International Pineapple Day: ‘इंटरनेशनल पाइनएप्पल डे' 27 जून को मनाया जाता है. यह दिन उस सुनहरे फल अनानास को सेलिब्रेट करने का है, जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी अनमोल और अनेकों फायदों से भरा है. अनानास में, जिसका खट्टा-मीठा जादू हर किसी को अपना दीवाना बना देता है, कई औषधीय गुण पाए जाते हैं. 

अनानास हर डिश को शाही अंदाज देता है. चाहे सलाद में इसकी रसीली स्लाइस हो, ठंडा अनानास जूस हो, या फिर केक, यह फल हर बार स्वाद का तड़का लगाता है. ग्रिल्ड अनानास की खुशबू हो या चटपटी चटनी, यह हर रूप में दिल जीत लेता है. इसके सिर पर हरा-भरा ताज जैसा गुच्छा इसे खूबसूरत बनाता है.

अनानास को 'सेहत का सुपरहीरो' भी कहा जाता है. अनानास सिर्फ स्वाद में ही नहीं, सेहत में भी अव्वल है. इसमें मौजूद ब्रोमेलेन एंजाइम पाचन को बेहतर करता है, सूजन कम करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है. विटामिन सी से भरपूर यह फल त्वचा को चमकदार बनाता है, जबकि फाइबर, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को तंदुरुस्त रखते हैं. अनानास को खाने से न सिर्फ शरीर, बल्कि मन भी तरोताजा हो जाता है.

अनानास दुनिया के सबसे स्वादिष्ट फलों में से एक है. इसके स्वाद के चलते ही ब्रिटेन में इसे 'फलों का राजा' घोषित किया गया था. इसे फलों का राजा कहने की दूसरी वजह इसके ऊपर क्राउन जैसा आकार है, जो इसे किंग लुक देता है.

Advertisement

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
MAGA Supporters Fell In Love With Blonde US Army Soldier लेकिन Jessica Foster की असली सच्चाई क्या है