पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है. बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश में भी बारिश से गेंहू और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है. यूपी के बाराबंकी और झांसी में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई, तेज हवाओं और बारिश के बीच हादसा हुआ.