बिहार CM नीतीश कुमार ने बिहार दिवस पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई देते हुए गौरवशाली इतिहास का उल्लेख किया. नीतीश कुमार ने बिहारवासियों से एकता, भाईचारे, सामाजिक समरसता और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया है. बिहार दिवस हर वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है, जो बिहार राज्य के गठन का प्रतीक है और 1912 में बना था.