100 Gram Paneer Vs 3 Boiled Eggs: जब भी प्रोटीन का जिक्र होता है अंडे और चिकन का नाम सबसे पहले लिया जाता है. अगर आप वेजिटेरियन हैं और प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए हेल्दी ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे फूड के बारे में बता रहे हैं, जिसमें 3 उबले अंडे के बराबर प्रोटीन पाया जाता है. जी हां आपने सही गेस किया, हम बात कर रहे हैं पनीर की. पनीर को पोषण का खजाना कहा जाता है. तो चलिए जानते हैं. कैसे करें पनीर को डाइट में शामिल.
क्या सच में 3 उबले अंडे के बराबर प्रोटीन होता है पनीर में- (Is paneer really contain protein equivalent to 3 boiled eggs)
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार 100 ग्राम पनीर में लगभग 3 उबले अंडों के बराबर प्रोटीन होता है, क्योंकि 100 ग्राम पनीर (लगभग 18-22 ग्राम प्रोटीन) में 3 बड़े अंडों (लगभग 6-7 ग्राम प्रति अंडा, कुल 18-21 ग्राम) जितना प्रोटीन होता है.
पनीर के पोषक तत्व- (Nutrients of Paneer)
पनीर में प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन B12, विटामिन A, जिंक और हेल्दी फैट होते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचा सकते हैं. पनीर को डाइट में कई तरह से शामिल किया जा सकता है.
कैसे करें पनीर को डाइट में शामिल- (How To Add Paneer In Diet)
1. सलाद-
पनीर को आप नाश्ते में शामिल करना चाहते हैं, तो इसे सलाद में मिलाएं. कच्ची सब्जियां, खीरा, टमाटर, प्याज काटकर इसमें पनीर के छोटे टुकड़े मिलाएं, नींबू का रस और चाट मसाला डालें. इसे फ्रूट के साथ भी खा सकते हैं.
2. स्टफिंग-
पनीर को डाइट में शामिल करने के लिए कद्दूकस किए हुए पनीर, हरी मिर्च और मसालों को मिलाकर परांठा या सैंडविच बनाएं.
3. पनीर भुर्जी-
पनीर भुर्जी लंच और डिनर के लिए परफेक्ट है. प्याज, टमाटर और हल्के मसालों के साथ पनीर को भूनकर भुर्जी बनाएं.
ये भी पढ़ें- Brown Rice Vs White Rice: चावल खाने के हैं शौकीन, तो जान लें आपकी सेहत के लिए कौन सा चावल है बेहतर
World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














