विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2013

विवेक ओबेरॉय-प्रियंका के घर हुआ बेटे का जन्म

विवेक ओबेरॉय-प्रियंका के घर हुआ बेटे का जन्म
बेटे के जन्म से बेहद उत्साहित विवेक ओबेरॉय ने ट्विटर पर लिखा, आज का दिन मेरी जिंदगी का सबसे अहम दिन है। प्रियंका और मैंने अपनी जिंदगियों में इस नन्हे फरिश्ते का दिल से स्वागत किया, जो एक खूबसूरत, स्वस्थ और दिव्य बच्चा है।
मुंबई: बॉलीवुड स्टार विवेक ओबराय की पत्नी प्रियंका अल्वा ने बुधवार को एक बेहद खूबसूरत बेटे को जन्म दिया। मां और बेटे दोनों ही स्वस्थ और तंदुरूस्त हैं।

विवेक ने माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, आज मेरे जीवन का सबसे विशेष दिन है। प्रियंका और मैंने हमारी दुनिया में एक बेहद सुंदर, स्वस्थ राजकुमार का स्वागत किया।

उन्होंने कहा, आपके प्यार, दुआओं, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद के लिए मैं आप सभी को तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं। हमारा बेटा सचमुच भगवान का आर्शीवाद है।

अभिनेता रितेश देशमुख ने विवेक और उनकी पत्नी को बधाई देते हुए ट्वीट किया,  भाई बधाई हो। प्रियंका और आपके पूरे परिवार को ढेर सारा प्यार। बॉलीवुड अभिनेत्री और रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने कहा, बधाई हो विवेक। मुझे पूरा विश्वास है कि यह आपका अब तक का सबसे विशेष दिन है। मैं इस छोटे से राजकुमार को देखने के लिए बेसब्र हूं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विवेक ओबेरॉय, प्रियंका अल्वा, Vivek Oberoi, Priyanka Alva
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com