अर्जुन कपूर (फाइल फोटो)
मुंबई:
पिछले दिनों हमने एक खबर दी थी कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी एक फिल्म 'हाफ गर्ल फ्रेंड' छोड़ दी है। अब खबर है कि सुशांत की यह गर्ल फ्रेंड अर्जुन कपूर के पास चली गई है। यानी फिल्म 'हाफ गर्ल फ्रेंड' में अब सुशांत की जगह अर्जुन कपूर होंगे।
एकता कपूर द्वारा निर्मित होने जा रही इस फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं मोहित सूरी। यह फिल्म प्रेरित है चेतन भगत की किताब 'हाफ गर्ल फ्रेंड' से फिल्म 'हाफ गर्ल फ्रेंड' के साथ कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों का नाम जुड़ चुका है। सबसे पहले इस फिल्म के साथ शाहिद कपूर का नाम जुड़ा था। उसके बाद यह फिल्म पहुंची थी सुशांत सिंह राजपूत के पास। लेकिन डेट की तकलीफ होने के कारण सुशांत ने इस फिल्म को छोड़ दिया क्योंकि निर्माता निर्देशक जिस समय 'हाफ गर्ल फ्रेंड' को शूट करना चाहते थे वह तारीख पहले ही सुशांत किसी और को दे चुके थे।
अब जाकर 'हाफ गर्ल फ्रेंड' पहुंची है अर्जुन कपूर के पास और खबर है कि अर्जुन ने इस फिल्म को करने के लिए अपनी सहमति भी दे दी है। आपको बता दें कि चेतन भगत की किताब 'टू स्टेट्स' पर आधारित फ़िल्म 'टू स्टेट्स' में अर्जुन कपूर अभिनय कर चुके हैं और वह फिल्म बड़ी हिट भी हुई थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
फिल्म हाफ गर्ल फ्रेंड, सुशांत सिंह राजपूत, अर्जुन कपूर, बालीवुड, Film Half Girlfriend, Sushant Singh Rajput, Arjun Kapoor, Bollywood