विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2016

राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर अस्पताल में भर्ती

राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर अस्पताल में भर्ती
कृष्णा राज कपूर (चित्र में दाहिने)
मुंबई: हिन्दी सिनेमा के शो-मैन कहे जाने वाले राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। बढ़ती उम्र के साथ स्वास्थ्य की परेशानियों के कारण कृष्णा को भर्ती कराया गया है। हालांकि गुरुवार रात से कृष्णा की तबीयत में काफी सुधार है। लेकिन अभी भी उन्हें आईसीयू में ही रखा गया है।

परिवार के सभी सदस्य कृष्णा के ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। हाल ही में ऋषि कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म कपूर एंड संस के ट्रेलर लांच में गए थे। उन्हें हॉस्पिटल से कॉल आई की उनकी मां की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई है, ऐसे में ऋषि को  अपना इवेंट बीच में ही छोड़ जाना पड़ा।

करीना कपूर भी महबूब स्टूडियो में अपनी शूटिंग खत्म कर दादी को देखने हॉस्पिटल पहुंची। साथ ही बड़े बेटे रणधीर कपूर, बेटी रीमा, बहू नीतू कपूर सभी मां कृष्णा से मिलने पहुंचे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
कल्कि 2898 एडी के सामने इस फिल्म ने की थी 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई, अब इस ओटीटी पर हो रही रिलीज
राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर अस्पताल में भर्ती
KBC 16 ने मंच पर अमिताभ बच्चन ने गाया रेखा और अपना वो हिट गाना, नया प्रोमो वायरल
Next Article
KBC 16 ने मंच पर अमिताभ बच्चन ने गाया रेखा और अपना वो हिट गाना, नया प्रोमो वायरल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com