PICS : प्रियंका चोपड़ा 'पीपल्स चॉइस' अवॉर्ड प्राप्त करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं

PICS : प्रियंका चोपड़ा 'पीपल्स चॉइस' अवॉर्ड प्राप्त करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के लिए साल की शुरुआत बेहद शानदार हुई है। उन्हें नई टीवी सीरीज क्वांटिको के लिए पीपल्स चॉइस अवार्ड 2016 में सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है। यह अवॉर्ड उन्हें अमेरिकन टीवी थ्रिलर सीरीज क्वांटिको में FBI एजेंट अलेक्स पर्रिश के रोल के लिए मिला है।

फोटो पीपल्स चॉइस के ट्विटर पेज से साभार

33 साल की प्रियंका का मुकाबला एमा रॉबर्ट्स, जैमई ली कर्टिस, लेया मिचेल और मारिसा गे हार्डेन जैसी मानी हुई हॉलीवुड एक्ट्रेस से था। प्रियंका ने ट्वीट करके इस शानदार जीत की खबर अपने फैन्स को दी। इतना ही नहीं उन्होंने इसकी फोटो भी शेयर की।
 


लॉस एंजेल्स में हुए समारोह में प्रियंका मशहूर अमेरिकन डिज़ाइनर वेरा वांग की ड्रेस में पहुंचीं। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा पहली इंडियन एक्ट्रेस बन गईं, जिन्हें पीपल्स चॉइस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
 

प्रियंका प्रशंसकों को वोट करने के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया-
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने लिखा, ‘‘मैं बहुत भाग्यशाली हूं। मेरे लिए वोट करने वालों को शुक्रिया। मैं आपके बिना कुछ भी नहीं हूं।’’
 


प्रिंयका ने फंक्शन के दौरान की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी शेयर की, जिसमें वह बर्गर का स्वाद ले रही हैं-
 
 

Red carpet prep!!! Yummmmmm! #PCAs tonight #BurgersAreTheBest

A photo posted by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on