विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2017

सोनाक्षी सिन्‍हा, दिलजीत दोसांझ और रैपर बादशाह की आवाज में आया 'नूर' का नया गाना 'मूव यॉर लक'

सोनाक्षी सिन्‍हा, दिलजीत दोसांझ और रैपर बादशाह की आवाज में आया 'नूर' का नया गाना 'मूव यॉर लक'
नई दिल्‍ली: एक्‍ट्रेस सोनाक्षी सिन्‍हा की आने वाली फिल्‍म 'नूर' का दूसरा गाना रिलीज किया गया है और यह गाना इस बार आपकी पार्टियों में जरूर बजेगा. इस गाने में सोनाक्षी सिन्‍हा के साथ सिंगर और एक्‍टर दिलजीत दोसांझ और रैपर बादशाह भी नजर आ रहे हैं. 'मूव यॉर लक' एक डांसिंग नंबर है और इस पंजाबी गाने में  यह तीनों ही बड़े स्‍टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं. इस गाने को गाया भी दिलजीत, सोनाक्षी और बादशाह ने ही है. इस गाने में घर में सो कर उठी सोनाक्षी अचानक डिस्‍को के स्‍टाइल में नजर आती हैं. इस 4 मिनट लंबे गाने को बादशाह ने लिखा है. सोनाक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी यह गाना शेयर किया है. सोनाक्षी ने इस ट्वीट में लिखा, 'यह समय है नूर के साथ अपनी कमर मटकाने का.'

यहां देखें फिल्‍म 'नूर' का नया गाना 'मूव यॉर लक' -



एक हफ्ते पहले इस फिल्‍म का गाना 'गुलाबी आंखें' रिलीज हुआ है, जो इस फिल्‍म का पहला गाना था. यह गाना पुराने गाने का रीक्रिएशन था. यह गाना साल 1970 की फिल्म 'द ट्रेन' का है. इस फिल्‍म में इस गाने को आर डी बर्मन ने कंपोज किया था और इसे आनंद बक्‍शी ने लिखा था, जबकि इस गाने को मोहम्‍मद रफी ने गाया था.

 सोनाक्षी सिन्हा इस फिल्म में एक पत्रकार का किरदार कर रही हैं.  सोनाक्षी सिन्हा इस फिल्म में एक पत्रकार का किरदार कर रही हैं. यह फिल्‍म पाकिस्‍तानी लेखक और पत्रकार सबा इम्तिआज के पहले उपन्‍यास 'कराची यू आर किलिंग मी' पर आधारित है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonakshi Sinha, Noor, Move Your Lakk, Diljit Dosanjh, Badshah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com