विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2017

नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड: सोनम कपूर को 'नीरजा' के लिए मिला स्‍पेशल अवॉर्ड, सितारों ने दी बधाई

नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड: सोनम कपूर को 'नीरजा' के लिए मिला स्‍पेशल अवॉर्ड, सितारों ने दी बधाई
  • 64वें राष्‍ट्रीय पुरस्‍कारों में सोनम कपूर को मिला स्‍पेशल मेंशन अवॉर्ड
  • अक्षय कुमार के साथ फिल्‍म 'पेडमैन' की शूटिंग कर रही हैं सोनम
  • 'रांझणा' के हीरो धनुष ने भी दी सोनम को बधाई
नई दिल्‍ली: सोनम कपूर इस समय मध्‍यप्रदेश के इंदौर में अक्षय कुमार के साथ अपनी आने वाली फिल्‍म 'पेडमैन' की शूटिंग कर रही हैं. ऐसे में शुक्रवार को दिन इन दोनों की कलाकारों के लिए काफी खुशी का पल एक साथ लाया है. अक्षय कुमार को जहां 64वें राष्‍ट्रीय पुरस्‍करों में सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता के लिए चुना गया है तो वहीं सोनम कपूर को इस साल उनकी फिल्‍म 'नीरजा' के लिए 'स्‍पेशल मेंशन अवॉर्ड' दिया गया है. ऐसे में सोनम को बधाई देने वालों में उनकी मां, उनके पिता के अलावा उनके को-स्‍टार भी शामिल हैं. शुक्रवार को जैसे ही अक्षय और सोनम को पता चला कि उन्‍हें इस बार के नेशनल अवॉर्ड्स में चुना गया है तो सोनम ने अपना और अक्षय का साथ एक एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया. इस फोटो में अक्षय और सोनम दोनों ही काफी आश्‍चर्य में नजर आ रहे हैं.
 

सोनम की इस सफलता पर उनके को-स्‍टार्स और दोस्‍त भी काफी खुश हैं.
 
 

 
सोनम के पिता अनिल कपूर ने अपी बेटी को कुछ ऐसी बधाई दी. अनिल कपूर खुद लंदन में अपनी फिल्‍म 'मुबारकां' की शूटिंग कर रहे हैं.
 
सोनम के लिए इस बार के नेशनल अवॉर्ड दोहरी खुशी लाए हैं. जहां सोनम को उनकी फिल्‍म के लिए पुरस्कार मिला है तो वहीं सोनम की फिल्‍म 'नीरजा' को सर्वश्रेष्‍ठ हिंदी फिल्‍म चुना गया है. सोनम कपूर ने इस फिल्‍म में नीरजा भनोट की भूमिका निभायी थी. सोनम कपूर और अक्षय कुमार सबसे पहले फिल्‍म 'थैंक्‍यू' में नजर आ चुके हैं. यह दोनों जल्‍द ही 'पेडमैन' में साथ दिखेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Kapoor, Padman, Sonam Kapoor Neerja, Akshay Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com