विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2017

'मुबारकां' टाइटल सॉन्ग: इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी के साथ थिरकते दिखे अर्जुन कपूर

'मुबारकां' का पहला गाना रिलीज. पार्टी नंबर में थिरकते नजर आए सितारे.

'मुबारकां' टाइटल सॉन्ग: इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी के साथ थिरकते दिखे अर्जुन कपूर
28 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म 'मुबारकां'
  • फिल्म 'मुबारकां' का पहला गाना रिलीज
  • ऋषि ऋच ने कम्पोज किया 'मुबारकां' का टाइटल सॉन्ग
  • 28 जुलाई को रिलीज अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी की फिल्म
नई दिल्ली: अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी स्टारर फिल्म 'मुबारकां' के ट्रेलर को रिलीज हुए अभी दो दिन ही हुए हैं कि निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया है. 'मुबारकां' का टाइटल सॉन्ग डांस और मस्ती से भरा हुआ है. इसमें अर्जुन कपूर डबल रोल में नजर आ रहे हैं, जो पूरे गाने में अथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज के साथ थिरक रहे हैं. गाने में अनिल कपूर की झलक भी हैं, पंजाबी मुंडे के गेटअप में अनिल बेहद जच रहे हैं. इस पार्टी नंबर में अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी ब्लैक आउटफिट में दिख रहे हैं.
 
mubarakan

'मुबारकां' के टाइटल सॉन्ग को ऋषि ऋच ने कम्पोज किया है. जुग्गी डी, यश नार्वकर, बादशाह और सुकृति कक्कड़ ने इसे गाया है.

देखें, गाने का वीडियो....


बता दें कि फिल्म 'मुबारकां' को 'नो एंट्री', 'वेलकम' और 'सिंह इज किंग' जैसी फिल्मों के निर्देशक अनीज बज्मी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अर्जुन कपूर डबल रोल निभा रहे हैं. जुड़वां भाईयों का रोल प्ले कर रहे अर्जुन के एक कैरेक्टर का नाम करण तो दूसरे का चरण है. इनमें एक सीधा तो दूसरा शातिर और शरारती है. फिल्म में अर्जुन कपूर एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे.

फिल्म 'मुबारकां' में अनिल कपूर भी अहम रोल में दिखेंगे. इस फिल्‍म में चाचा भतीजे की जोड़ी यानी अनिल कपूर और अर्जुन कपूर पहली बार साथ में नजर आने वाले हैं. अर्जुन इस फिल्‍म में अनिल कपूर के भतीजे का किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्‍म के जरिए अनिल कपूर और अनीज बज्‍मी 5वीं बार साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले डायरेक्‍टर और एक्‍टर की यह जोड़ी 'नो एंट्री', 'वेलकम', 'नो प्रॉब्‍लम' और 'वेलकम बैक' जैसी फिल्‍मों में जम चुकी है. 

कॉमेडी से भरी यह फिल्म 'मुबारकां' 28 जुलाई को रिलीज होगी.

(बॉलीवुड की अन्य बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें) 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arjun Kapoor, Mubarakan, Mubarakan Title Song, Anil Kapoor, Ileana D Cruz, Athiya Shetty, Mubarakan Party Song, Badshah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com