विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2017

सुपरस्‍टार रही श्रीदेवी की छोटी बेटी ने लगाई 'Dance+ 3' के ऑडिशन के लिए लाइन

खुशी कपूर ने स्‍टार प्‍लस पर आने वाले शो 'डांस प्‍लस 3' का ऑडिशन दिया है. इस ऑडिशन में सलेक्‍ट होकर खुशी टॉप 35 में सलेक्‍ट भी हो चुकी हैं.

सुपरस्‍टार रही श्रीदेवी की छोटी बेटी ने लगाई 'Dance+ 3' के ऑडिशन के लिए लाइन
अपनी छोटी बेटी खुशी के साथ श्रीदेवी.
  • खुशी कपूर ने डांस प्‍लस के लिए दिया अपना ऑडिशन
  • खुशी कपूर टॉप 35 डांसरों में हो चुकी हैं सलेक्‍ट
  • रेमो डिसूजा से पहले किसी ने नहीं पहचाना खुशी कपूर को
नई दिल्‍ली: श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. कभी अपनी डेब्‍यू फिल्‍म के चुनाव के लिए तो कभी सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान से बढ़ती अपनी दोस्‍ती के लिए. लेकिन जहां श्रीदेवी की बड़ी बेटी फिल्‍मों का रुख कर रही है तो वहीं उनकी छोटी बेटी टीवी पर आने की तैयारी में हैं, लेकिन किसी टीवी सीरियल में नहीं बल्कि एक डांस रिएलिटी शो में प्रतिभागी बन कर. खुशी कपूर ने स्‍टार प्‍लस पर आने वाले शो 'डांस प्‍लस 3' का ऑडिशन दिया है. इंडियन एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो इस ऑडिशन में सलेक्‍ट होकर खुशी कपूर टॉप 35 बच्‍चों में सलेक्‍ट भी हो चुकी हैं.  इस शो के जज कॉरियोग्राफर और फिल्‍ममेकर रेमो डिसूजा हैं.

शो से जुड़े एक सूत्र ने इंडियन एक्‍सप्रेस को बताया कि खुशी को शो में कोई पहचान ही नहीं सका और खुद खुशी ने भी अपनी पहचान किसी को नहीं बताई. दरअसल खुशी अपने दम पर इस शो में सलेक्‍ट होना चाहती थीं. इस सूत्र ने बताया, ' जितनी जाह्नवी नजर आती है, उतना खुशी नजर नहीं आती है और यही कारण है कि लोग उसे ज्‍यादा नहीं जानते हैं. साथ ही खुशी ने भी अपनी पहचान जाहिर नहीं की. जब वह टॉप 35 में पहुंच कर रेमो सर के सामने पहुंचीं, तब लोगों को महसूस हुआ कि वह श्रीदेवी की बेटी है.'

अपनी दोनों बेटियों खुशी और जाह्नवी के साथ श्रीदेवी.
 

इस सूत्र ने यह भी बताया कि इस शो में खुशी का निर्णय रेमो नहीं करेंगे और यह अभी तक तय नहीं है कि हम उन्‍हें स्‍मॉल स्‍क्रीन पर देख पाएंगे या नहीं. हाल ही में श्रीदेवी ने डीएनए को दिए अपने इंटरव्‍यू में कहा कि खुशी, जाह्नवी से ज्‍यादा इंडिपेंडेंट है और इसलिए जाह्नवी पर ज्‍यादा ध्‍यान दिया जाता है.

इसी बीच जाह्नवी बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार एंट्री की कोशिश में लगी हैं. खबरें हैं कि जाह्नवी कपूर, करण जौहर की फिल्‍म में शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ अपनी शुरुआत करने जा रही हैं. ईशान इन दिनों प्रसिद्ध ईरानी डायरेक्‍टर माजिद माजिद की फिल्‍म 'बियोन्‍ड द क्‍लाउड्स' की शूटिंग में बिजी हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khushi Kapoor, Sridevi, Sridevi Daughters, Sridevi Daughter Film Debut, Sridevi And Jhanvi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com