विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2014

फिल्म रिव्यू : 2 स्टेट्स : न भी देखें तो चलेगा

मुंबई:

इस शुक्रवार रिलीज हुई है 2 स्टेट्स। जैसा की हम सभी जानते हैं कि फिल्म 2 स्टेट्स आधारित है चेतन भगत की मशहूर नॉवल 2 स्टेट्स पर... इस फिल्म की कहानी वही है, जिसमें पंजाब का एक लड़का और तमिलनाडु की एक लड़की एक दूसरे को प्यार करते हैं। मगर अपने परिवार की खुशी के लिए वह भाग कर नहीं बल्कि दोनो परिवार की रजामंदी के साथ शादी करना चाहते हैं। इनके बीच दीवार बनती है, दो अलग राज्यों की सभ्यता। अर्जुन कपूर ने पंजाबी लड़के कृष की भूमिका निभाई है। आलिया भट्ट बनी हैं तमिलनाडू की लड़की अनन्या।

कृष कभी अनन्या के परिवार को मनाने के लिए चेन्नई जाता है तो कभी अनन्या पंजाब जाती हैं कृष के परिवार को राजी करने। दो अलग-अलग समाज के लोग इस शादी के खिलाफ हैं और इसी के इर्द-गिर्द घूमती रहती है 2 स्टेट्स की कहानी।

यह एक रोमांटिक लव स्टोरी है, जिसमें दो राज्यों की अलग-अलग संस्कृतियों को दिखाया गया है। इसे देखकर कभी-कभी हंसी भी आती है, क्योंकि इनके बीच की नोंकझोक थोड़ी मज़ाकिया है। फिल्म में अर्जुन और आलिया की रोमांटिक जोड़ी अच्छी लगी साथ ही इनका अभिनय भी अच्छा है। अर्जुन की मां के रोल में अमृता सिंह ने एक पंजाबी किरदार को बखूबी निभाया है।

हम कई बार ऐसी प्रेम कहानियां देख चुके हैं, जिसमें कोई न कोई अड़चन आती है और क्लाइमैक्स में मिलन होता है। फिल्म एक दूजे के लिए भी ऐसे ही दो कम्युनिटी के जोड़े की प्यार की कहानी थी, जिसमें बहुत सारे टि्वस्ट एंड टर्न्स थे, मगर 2 स्टेट्स के टि्वस्ट एंड टर्न्स बचकाने लगते हैं। फिल्म की रफ्तार मुझे धीमी लगी। फिल्म में दो कम्यूनिटीज के बीच की मजाकिया नोंकझोक भी गिनी चुनी है।

कृष के पिता के रोल में रोनित रॉय के पत्नी और बेटे से क्यों खराब रिश्ते हैं समझ नहीं आता और ऐसा लगता है कि उन्हें सिर्फ अपने बेटे की शादी के वक्त नायक बनाने के लिए बुरा दिखाया गया है। कुल मिलाकर मुझे ये ऐवरेज फ़िल्म लगी जिसे अगर आप ना भी देखें तो कुछ मिस नहीं करेंगे। मेरी तरफ से फिल्म को 2.5 स्टार्स

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
रुबीना दिलैक ने 10 महीने बाद नवरात्रि के पहले दिन दिखाया जुड़वां बेटियों का चेहरा, क्यूटनेस ऐसी तैमूर को जाएंगे भूल
फिल्म रिव्यू : 2 स्टेट्स : न भी देखें तो चलेगा
जब गलत टाइम पर हंसते हुए गिरे मिथुन चक्रवर्ती, सलमान खान रोक नहीं पाए अपनी हंसी
Next Article
जब गलत टाइम पर हंसते हुए गिरे मिथुन चक्रवर्ती, सलमान खान रोक नहीं पाए अपनी हंसी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com