विज्ञापन
This Article is From May 04, 2017

एंजलीना जोली से अलग हुए ब्रेड पिट ने कहा, 'परिवार के टूटने का बच्चों पर बुरा असर पड़ा...'

एंजलीना जोली से अलग हुए ब्रेड पिट ने कहा, 'परिवार के टूटने का बच्चों पर बुरा असर पड़ा...'
नई दिल्‍ली: हॉलीवुड अभिनेता बैड्र पिट ने अभिनेत्री एंजेलिना जोली के साथ अपने बहुचर्चित तलाक पर पहली बार बात करते हुए कहा कि शादी टूटने का बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ा. पिछले साल कथित तौर पर दंपति के 15 वर्षीय बेटे मैडोक्स को लेकर हुए विवाद के बाद सितंबर में जोली (41) ने तलाक की अर्जी दायर की थी. इसकी एफबीआई और 'लॉस एंजिलिस काउंटी डिपार्टमंट ऑफ चिल्ड्रेन एंड फैमली सर्विस्ज' ने जांच भी की थी. अंतत: एजेंसी ने पिट को क्लीनचिट दे दी थी.
'जीक्यू’ मैगजीन को हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में 53 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि जोली और वह मुख्य रूप से बच्चों की साझा परवरिश पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, 'मैं उस समय काफी हैरान और कानून के दायरे में फंसा महसूस कर रहा था, जब चाइल्ड सर्विस्ज ने मुझे फोन किया था. और आपको पता है कि उसके बाद, हम इसे सुलझाने के लिए एक साथ काम कर पाए. हम दोनों अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं. मैंने एक वकील को यह कहते सुना था कि, 'अदालत में कोई नहीं जीतता. यह सिर्फ ऐसा है कि किसको अधिक दुख पहुंचता है. और यह सच होता दिख रहा है.'
 
angelina brad pitt

पिट ने कहा कि अदालती सुनवाई बस 'नफरत को और बढ़ाना है.' उन्होंने कहा, 'आप एक साल बस मामला बनाने के लिए यह साबित करने में लगा देते हैं कि आप क्यों सही हैं और क्यों वह गलत..मैं इसे नकारता हूं और किस्मत से मेरी पार्टनर (जोली) भी इसके लिए राजी हो गई. यह बच्चों को बहुत-बहुत हिलाने वाला था, अचानक से अपने परिवार को बिखरता हुआ देखना.' अभिनेता ने कहा कि वह अभी भी शादी के टूटने के दुख से उबरने की कोशिश कर रहे हैं और प्रशंसा अभी ‘माया’ है. उन्होंने खुलासा किया कि अलगाव के बाद वह छह माह तक शराब, मारिजुआना और सिगरेट जैसी लत का शिकार रहे.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brad Pitt, Brad Pitt Angelina Jolie Divorce, Angelina Jolie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com