विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2017

'जब हैरी मेट सेजल' के चौथे मिनी ट्रेलर में शाहरुख को 'सेजल' का अर्थ समझाती दिखीं अनुष्का!

ट्रेलर में अनुष्का अपने सबसे अच्छे गुजराती अवतार में नज़र आ रही है जो पंजाबी मुंडे हैरी को अपने नाम का अर्थ समझा रही हैं.

'जब हैरी मेट सेजल' के चौथे मिनी ट्रेलर में शाहरुख को 'सेजल' का अर्थ समझाती दिखीं अनुष्का!
मुंबई: 'जब हैरी मेट सेजल' की टीम ने फिल्म का एक और 'मिनी ट्रेलर' रिलीज़ किया है, जिसमें अनुष्का उर्फ सेजल शाहरुख उर्फ हैरी को अपने नाम का अर्थ समझाते हुए नज़र आ रही हैं.

ट्रेलर में अनुष्का अपने सबसे अच्छे गुजराती अवतार में नज़र आ रही है जो पंजाबी मुंडे हैरी को अपने नाम का अर्थ समझा रही हैं. यह मिनी ट्रेलर आगे फिल्म में दिखाए जाने वाले हैरी और सेजल के रिश्ते को दर्शाता हुए नज़र आ रहा है. फिल्म के मोंटाज में अनुष्का उर्फ सेजल के बातूनी और बेबाक रूप को उजागर किया जा रहा है तो वहीं हैरी का स्पष्टवादी रूप नज़र आया.

जब हैरी मेट सेजल का यह नया मिनी ट्रेलर दर्शकों को हैरी और सेजल के पात्रों से खास मुलाकात करवा रहा है.

अनुष्का शर्मा ने ट्विटर के जरिये सेजल के इस प्रेरक पहलू को दर्शकों के सामने पेश किया. ट्वीट करते हुए अनुष्का ने लिखा कि, "मेरा नाम है सेजल! सेजल का मतलब पता है?
 
इसका शाहरुख खान ने जवाब देते हुए कहा कि, "मैम! कितनी बार कहूं, मेरे लिए सेजल ही काफी है!
 
"जब हैरी मेट सेजल" के मिनी ट्रेलर्स के साथ-साथ अब लोगों में फि‍ल्‍म को लेकर जिज्ञासा बढ़ती जा रही है. फिल्म के पहले गीत 'राधा' ने खूब प्रशंसा हासिल की है. लोग अब मूवी के अन्य गीतों को देखने को उत्‍सुक हैं, जिनमें से एक गीत शाहरुख खान द्वारा जारी किए दृश्य की वजह से पहले सी ही चर्चाओं का एक विषय बन गया है.

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत, 'जब हैरी मेट सेजल' इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित है. फिल्म 4 अगस्त 2017 को देशभर में रिलीज होगी.
लेखक के बारे में
img
इकबाल परवेज़
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jab Harry Met Sejal, Anushka Sharma, Shah Rukh Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com