श्रद्धा के साथ 'ओके जानू' को लेकर बहुत उत्साहित हैं आदित्य रॉय कपूर

श्रद्धा के साथ 'ओके जानू' को लेकर बहुत उत्साहित हैं आदित्य रॉय कपूर

श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर

मुंबई:

फिल्म 'आशिकी 2' की श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर नजर आएगी। फिल्म 'ओके जानू' में दोनों फिर रोमांस करते नजर आएंगे और आदित्य इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं। आदित्य का कहना है कि वापसी के लिए यह एकदम सही फिल्म है।

आदित्य ने कहा, 'मुझे लगता है कि लोगों ने हमें स्वीकार कर लिया है। 'ओके जानू' हमारी वापसी के लिए सही फिल्म है। मैं श्रद्धा कपूर के साथ वापसी के लिए उत्साहित हूं, क्योंकि यह फिल्म हम दोनों की वापसी के लिए अच्छी है।'

'ओके जानू' तमिल सुपरहिट फिल्म 'ओके कनमणि' का रीमेक है। मणिरत्नम द्वारा लिखित मूल फिल्म में दलकुअर सलमान और नित्या मेनन प्रमुख भूमिका में थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा, 'फिल्म 'ओके जानू' दो युवा प्रेमियो के इर्द-गिर्द घूमती है और इसमें लिव-इन रिलेशनशिप को दर्शाया गया है।' आदित्य वर्तमान में फिल्म 'फितूर' के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं।