Eid al-Fitr Date: ईद-उल-फितर को मीठी ईद क्यों कहा जाता है? जानें कब मनाई जाएगी ईद

Eid al-Fitr: ईद-उल-फितर को 'मीठी ईद' भी कहा जाता है. इस दिन लोगों के घरों में खीर और सेवइयां जैसे मीठे पकवानों की भरमार होती है. लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं, गले मिलते हैं और मिठाइयों के साथ त्योहार का आनंद लेते हैं. हालांकि, इसे 'मीठी ईद' कहने के पीछे एक और कारण भी प्रचलित है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भारत में कब मनाई जाएगी ईद?

Eid al-Fitr Date: ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है. इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, ये त्योहार 10वें महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है. रमज़ान साल का नौवां महीना होता है. इस महीने में 29 या 30 दिन तक रोज़े रखे जाते हैं. आखिरी रोज़े के बाद चांद देखा जाता है. इसके बाद 10वें यानी 'शव्वाल' महीने की पहली तारीख को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है. 

यह भी पढ़ें- Eid Ul Fitr 2026 LIVE: सऊदी अरब में आज हो सकता है चांद का दीदार, भारत में कब मनाई जाएगी ईद, यहां जानिए LIVE अपडेट

क्यों कहते हैं मीठी ईद?

ईद-उल-फितर को 'मीठी ईद' भी कहा जाता है. इस दिन लोगों के घरों में खीर और सेवइयां जैसे मीठे पकवानों की भरमार होती है. लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं, गले मिलते हैं और मिठाइयों के साथ त्योहार का आनंद लेते हैं. हालांकि, इसे 'मीठी ईद' कहने के पीछे एक और कारण भी प्रचलित है. 

दरअसल, इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, साल 610 के नौवें महीने में मोहम्मद साहब को लेयलत उल-कद्र के मौके पर पवित्र कुरान शरीफ का ज्ञान प्राप्त हुआ था. ऐसे में नौवें महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह के नाम का रोजा रखते हैं. इससे अलग कहा जाता है कि 624 ईस्वी में पैगंबर हजरत मुहम्मद ने बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी. यह इस्लाम की पहली प्रमुख सैन्य सफलता थी. इस जीत के बाद, जश्न के रूप में उन्होंने मीठा खाकर खुशी मनाई थी, जिसे कुछ रिवायतों में ईद की शुरुआत से जोड़ा जाता है. कहा जाता है कि पहली बार पैगंबर मुहम्मद ने ही ईद मनाई थी.

Advertisement
भारत में कब मनाई जाएगी ईद?

भारत में ईद की तारीख चांद देखने पर निर्भर करती है. माना जा रहा है कि आज यानी 19 मार्च को साउदी अरब में चांद नजर आएगा जिसके बाद वहां 20 मार्च को ईद का पर्व मनाया जाएगा. ऐसे में भारत में इस बार ईद का त्योहार, 21 मार्च, शनिवार के दिन के मनाया जा सकता है. त्योहार को लेकर लोगों में अभी से उत्साह देखने को मिल रहा है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)


 

Featured Video Of The Day
US-Iran Ceasefire के बीच Hormuz पर ईरान का कड़ा कदम! फिर बंद किया Hormuz Strait | War BREAKING
Topics mentioned in this article