Cancer Tarot Card Horoscope 21 October 2026 Kark Tarot Card Rashifal: अपनी कार्य कौशलता को बढ़ाने की कोशिश करेंगे. कुछ नए विषय से संबंधित ज्ञान की प्राप्ति कार्यों को पहले से बेहतर बनाने में सहायक रहेगी. घर में किसी बुजुर्ग की बिगड़ती सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं. संभव है कि अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े हैं. पुराने कर्जों को समय पर चुकाएं. इस समय पैसों को लेकर लापरवाह ना हों. धन निवेश सोच समझकर करें. घर के कार्यों में सभी लोगों का सहयोग परिवार की व्यवस्था को बेहतर बनाने में लाभदायक रहेगी.
व्यवसायिक/ Professional:- दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित न हों. अपनी योग्यता के आधार पर कार्यों को पूरा करें. यदि किसी कार्य को करना आपके लिए संभव नहीं है, तो उस कार्य की जिम्मेदारी ना लें. अपने कार्यों पर ध्यान पूरी तरह केंद्रित करें. यदि किसी परेशानी से बार-बार सामना करना पड़ रहा है, तो उस बात को लेकर गंभीर हों. लापरवाही में कार्यों को पूरा न करें.
स्वास्थ्य/Health:- दिनचर्या को व्यवस्थित रखें. हल्के-फुल्के व्यायाम दैनिक जीवन में शामिल करने से शरीर चुस्त-दुरुस्त रहेगा.
आर्थिक स्थिति/Finance:- अचानक से कुछ खर्च सामने आने से परेशान हो सकते हैं. पारिवारिक बजट को पुनः व्यवस्थित करें.
रिश्ते/Relationship:- पूर्व में हुई परेशानियों को वर्तमान जीवन पर हावी न होने दें. अपने व्यवहार को मधुर बनाने का प्रयास करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं