Leo Tarot Card Horoscope 16 October 2026 Singh Tarot Card Rashifal: किसी आध्यात्मिक व्यक्ति के आगमन परिवार में शांति और सुकून रहेगा. इस समय रोजमर्रा की गतिविधियों में परिवर्तन आ सकता है. निजी कार्यों को समय पर पूरा न कर पाने के कारण जीवनसाथी के साथ विवाद होने की आशंका बढ़ेगी. संतान से जुड़ी जिम्मेदारी बढ़ने से दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है अपने कार्यों को लेकर लापरवाही ना करें. अधिक वाचकता आपके स्वभाव में लापरवाही ला सकती है. अनावश्यक बातचीत से दूर रहे. जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर संयम बनाए रखें. इस बात का ध्यान रखें की परिवार का माहौल संतुलित रहे.
व्यवसायिक/ Professional
अत्यधिक व्यावहारिक ना हो.इससे जीवन और कार्य क्षेत्र दोनों में परेशानी उत्पन्न कर देंगे. व्यवसाय में साझेदार को आपका स्थिर और जिम्मेदार स्वभाव भरोसा दे सकता है. यदि किसी कार्य को जल्दबाजी में पूरा करना की आवश्यकता पड़ रही है, तो भी कार्य को बेहतर तरीके से पूरा करने का प्रयास करें. सिर्फ खाना पूर्ति के लिए कार्य को पूरा ना करें. व्यवसाय या कार्य क्षेत्र में हिसाब-किताब को व्यवस्थित रखें. समय-समय पर बही खातों की जांच स्वयं करें. सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ उनके सुख-दुख साझा कर सकते हैं. इससे आपसी रिश्ते बेहतर होंगे. जिसका असर आपके कार्यों की सफलता को प्रभावित करेगा.
स्वास्थ्य/Health
कुछ समय से कमर में लगातार दर्द की परेशानी महसूस कर रहे हैं. चिकित्सक से परामर्श ले सही इलाज कराएं.
आर्थिक स्थिति/Finance
किसी को आर्थिक मदद का वादा करने से पूर्व अपनी आर्थिक क्षमता को जरूर समझे. व्यर्थ में ऐसा कोई वादा ना करें जिसको पूरा करना मुसीबत खड़ी कर दे.
रिश्ते/Relationship
परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर विशेष चिंता हो सकती है. अधिक उम्र होने के कारण मन अनजानी आशंका से परेशान हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं