Leo Tarot Card Horoscope 15 October 2026 Singh Tarot Card Rashifal: अचानक से परिवार के मुखिया के जिम्मेदारी संभालना पड़ सकती है. इस स्थिति में सारे परिवार को साथ लेकर चलने के लिए बेहतर व्यवस्था बनाने का प्रयास करेंगे. अपने गुस्से और भाषा पर नियंत्रण रखें. पूर्व की किसी स्थिति के कारण आर्थिक परेशानी उत्पन्न हो सकती है. सभी के साथ बैठकर धन कमाने के अन्य विकल्पों पर विचार कर सकते हैं.जीवनसाथी अपनी रुचि के कार्यों को व्यवसाय में बदलने के विचार सामने रख सकता है. विचारों और प्राथमिक तैयारी में स्पष्टता से प्रभावित होंगे.
व्यवसायिक/ Professional
स्वभाव में व्यवहारिकता को शामिल करें. भावनाओं के आधार पर कोई भी निर्णय ना लें .दूसरों की बातों में आकर किसी की काबिलियत या योग्यता पर शक ना करें. इससे सामने वाले के लिए आपकी सोच गलत हो सकती है. बिना सच को जाने किसी पर गलत आरोप ना लगाए. गलत लोग और गलत कार्यों का समर्थन न करें. अपने कार्य को समय पर पूरा करने का प्रयास करें. बहुत सारे कार्यों को एक साथ में करने जगह कार्यों की प्राथमिकता तय करें.इससे आपके कार्य समय पर और सही तरीके से पूरे हो पाएंगे.किसी सहकर्मी की बदतमीजी क्रोधित हो सकते हैं.इस समय दी गई गलत प्रतिक्रिया सामने वाले को आपके खिलाफ जाने का अवसर दे सकती है.
स्वास्थ्य/Health
पेट में ऐंठन और जलन के कारण खानपान में परेशानी हो सकती है. घरेलू उपचार से फायदा ना मिलने पर चिकित्सक से परामर्श जरूर ले.
आर्थिक स्थिति/Finance
बड़े व्यवसाय को शुरू करने के लिए धन की व्यवस्था कर सकते हैं अपनी जमा पूंजी को व्यवसाय में लगाने से बचें.
रिश्ते/Relationship
अपने दर्द को सोच समझ कर लोगों के साथ साझा करें. सामने वाले को हंसने का मौका नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं