Second Chandra Grahan 2026: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा, जानें समय और क्या भारत में दिखेगा?

Second Chandra Grahan 2026: अब साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 27-28 अगस्त 2026 को लगने वाला है. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों से दिखाई देगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा
file photo

Second Chandra Grahan 2026: साल 2026 खगोलीय घटनाओं के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है. साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण मंगलवार रात यानी 3 मार्च को देश के कई हिस्सों में साफ तौर पर देखा गया. पहले चंद्र ग्रहण के बाद अब दुनिया की नजरें अगस्त में लगने वाले साल के दूसरे और आखिरी चंद्र ग्रहण पर टिकी हैं. यह आंशिक चंद्र ग्रहण अपने आप में अनोखा होगा, क्योंकि इस दौरान चंद्रमा का लगभग 93 प्रतिशत हिस्सा पृथ्वी की गहरी छाया में छिप जाएगा. यह ग्रहण चांद का अधिकांश भाग तांबे जैसा लाल दिखाई देगा. चलिए आपको बताते हैं साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा.

दूसरा चंद्र ग्रहण कब होगा?

3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा. अब साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 27-28 अगस्त 2026 को लगने वाला है. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों से दिखाई देगा. दरअसल, जब चांद पूरी तरह पृथ्वी की छाया में आ जाता है, तब उस पर सिर्फ पृथ्वी के वातावरण से मुड़कर पहुंची सूरज की रोशनी पड़ती है, जिसकी वजह से चांद लाल रंग का दिखाई देता है.

दूसरा चंद्र ग्रहण का समय और अवधि

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लंबा चलेगा. इसकी पूरी प्रक्रिया शुरू से अंत तक लगभग 5 घंटे 39 मिनट तक चलेगी. 28 अगस्त, 01:23 UTC पर शुरू होगा और आंशिक ग्रहण का चरम 04:41 UTC होगा, (जब 93% चांद ढक जाएगा) इस दूसरे चंद्र ग्रहण की समाप्ति 28 अगस्त, 07:02 UTC को होगी.

भारत में कब दिखेगा दूसरा चंद्र ग्रहण

भारत में दिखाई नहीं देगा. यह मुख्य रूप से अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और पूर्वी प्रशांत महासागर के हिस्सों में नजर आएगा. वहीं, भारत में दृश्य नहीं है, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा. इस दौरान आप बिना किसी धार्मिक पाबंदी के अपने रोजमर्रा के काम कर सकेंगे.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Hormuz Strait | LPG | Donald Trump | Iran Israel War | ट्रंप ने मोदी को लगाया फोन