विज्ञापन

प्रशांत लोखंडे बने CBSE के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान

सीबीएसई को मिले नए मुखिया. वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने CBSE के नए अध्यक्ष और वरुण भारद्वाज को नियुक्त किया गया नया सचिव.

प्रशांत लोखंडे बने CBSE के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
साल 2008 बैच के भारतीय सूचना सेवा (IIS) अधिकारी वरुण भारद्वाज (Varun Bhardwaj) को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का नया सचिव (Secretary) नियुक्त किया गया है.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति (ACC) ने वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारी श्री लोखंडे प्रशांत सीताराम (Lokhande Prashant Sitaram) को सीबीएसई का नया अध्यक्ष (Chairperson) नियुक्त किया है. प्रशांत लोखंडे 2001 बैच के AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी हैं.

राहुल सिंह की जगह संभालेंगे कमान

आपको बता दें कि प्रशांत लोखंडे इस नियुक्ति से पहले देश के गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) में एडिशनल सेक्रेटरी (Additional Secretary) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे. अब वे सीबीएसई के निवर्तमान अध्यक्ष राहुल सिंह  (1996 कैडर के IAS )  का स्थान लेंगे. बता दें कि प्रशांत लोखंडे की सीबीएसई चीफ के रूप में यह नियुक्ति अतिरिक्त सचिव के रैंक और वेतनमान पर की गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

केंद्र सरकार ने राहुल सिंह को भी नई जिम्मेदारी सौंपते हुए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में तैनात किया है.

वरुण भारद्वाज बने सीबीएसई के नए सचिव

वहीं, साल 2008 बैच के भारतीय सूचना सेवा (IIS) अधिकारी वरुण भारद्वाज (Varun Bhardwaj) को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का नया सचिव (Secretary) नियुक्त किया गया है.

आपको बता दें कि OSM में टेंडर की प्रक्रिया में बदलाव की वजह से CBSE की लगातार किरकिरी हो रही थी. जिसको देखते हुए मोदी सरकार ने  सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव (सेक्रेटरी) हिमांशु गुप्ता दोनों को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटा दिया. साथ ही सरकार ने मामले की तह तक जाने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति (Inquiry Committee) का भी गठन कर दिया है. यह कमेटी जांच करेगी कि ओएसएम सेवाओं के टेंडर और अलॉटमेंट में कहां गड़बड़ी हुई है. 

बता दें कि इस समिति की अध्यक्षता क्षमता निर्माण आयोग (Capacity Building Commission) की अध्यक्ष सुश्री एस. राधा चौहान करेंगी. बता दें कि समिति की अध्यक्ष को आवश्यकतानुसार, अन्य कार्यालयों के अधिकारियों से सहायता प्राप्त करने का अधिकार होगा.

यह भी पढ़ें- कौन हैं CBSE छात्र सार्थक सिद्धांत? खुद बताया लाखों कॉपियां स्कैन करने वाली कंपनी की कैसे खोली पोल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com