Ram Navami 2026: राम मंदिर, महाकालेश्वर, काशी विश्वनाथ सहित 5 प्रमुख मंदिरों में VIP दर्शन और आरती का पूरा प्लान

नवमी तिथि पर देशभर के मंदिरों में भव्य आयोजन होते हैं. राम मंदिर अयोध्या, महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन, वैष्णो देवी मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों पर लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
प्रमुख मंदिरों में VIP दर्शन और आरती का पूरा प्लान

Ram Navami 2026: आज चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व का समापन होने जा रहा है. 27 मार्च को आज नवरात्रि की नवमी तिथि है. इसे रामनवमी भी कहा जाता है. नवमी तिथि पर देशभर के मंदिरों में भव्य आयोजन होते हैं. राम मंदिर अयोध्या, महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन, वैष्णो देवी मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों पर लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं. ऐसे में यहां हम आपको 5 प्रमुख मंदिरों में VIP दर्शन और आरती का पूरा प्लान बता रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- Ram Navami 2026 Puja Rules: रामनवमी की पूजा और व्रत का पुण्यफल पाने के लिए जानें आज क्या करें और क्या न करें?

राम मंदिर 

सबसे पहले बात करें अयोध्या के राम मंदिर की, जहां रामनवमी का उत्सव सबसे खास होता है. अयोध्या में आज भगवान श्रीराम के बाल रूप रामलला का जन्मोत्सव ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप में मनाया जा रहा है. दोपहर ठीक 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा. इस दौरान करीब 4 मिनट तक सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर पड़ेंगी. हालांकि, सूर्य तिलक से आधे घंटे पहले से लेकर आधे घंटे बाद तक वीआईपी पास से एंट्री नहीं होगी.

रामनवमी पर श्रद्धालु सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे. आरती पास धारकों के लिए राम मंदिर ट्रस्ट ने एक अलग से लाइन तैयार कराई है. आम दिनों में सुबह साढ़े 6 बजे से रात साढ़े 9 बजे तक रामलला के दर्शन होते हैं.

Advertisement
महाकालेश्वर मंदिर 

महाकाल मंदिर में हर दिन भगवान शिव की छह विशेष आरतियां की जाती हैं, जिनका अपना अलग धार्मिक महत्व है. दिन की शुरुआत सबसे प्रसिद्ध भस्म आरती से होती है, जो सुबह लगभग 4 बजे होती है. यह आरती महाकाल मंदिर की सबसे खास और अनोखी परंपराओं में से एक मानी जाती है. इसके बाद सुबह 7 बजे दत्योदक आरती, सुबह 10 बजे भोग आरती, शाम 5 बजे पूजन आरती, शाम 7 बजे संध्या आरती और अंत में रात 10:30 बजे शयन आरती की जाती है.

मंदिर में VIP दर्शन के लिए 250 रुपये का शीघ्र दर्शन टिकट उपलब्ध है, जिससे लंबी कतारों से बचा जा सकता है. इसकी ऑनलाइन बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट shrimahakaleshwar.mp.gov.in से या मंदिर परिसर में बने काउंटर से की जा सकती है. भस्म आरती में शामिल होने के लिए पहले से बुकिंग करना जरूरी होता है.

Advertisement
काशी विश्वनाथ मंदिर

काशी विश्वनाथ मंदिर में भी रामनवमी के मौके पर खास भीड़ देखने को मिलती है. यहां सुबह 3 बजे से 4 बजे तक मंगला आरती होती है. इसके लिए टिकट लेना जरूरी होता है. इसके बाद सुबह 11:15 से दोपहर 12:20 तक भोग आरती होती है. इसके लिए भी टिकट जरूरी है. शाम 7 बजे से 08:15 बजे तक सप्तऋषि आरती होती है, जिसे आप बिना टिकट के देख सकते हैं. रात 9 बजे से रात 10:15 बजे तक श्रृंगार/भोग आरती होती है और रात 10:30 बजे से रात 11:00 बजे तक शयन आरती होती है. इनके लिए भी टिकट जरूरी है. श्रद्धालु 'सुगम दर्शन' टिकट लेकर VIP सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

तिरुपति बालाजी मंदिर

दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में तड़के 2:30 बजे सुप्रभातम से पूजा की शुरुआत होती है और सुबह से शाम तक अलग-अलग सेवाएं चलती हैं. सामान्य दर्शन सुबह 9:30 बजे से शाम 7 बजे तक होता है. VIP दर्शन के लिए श्रद्धालु को तिरुमला तिरुपति देवस्थानम को विशेष दान राशि चुकानी होती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिना दान राशि के VIP दर्शन नहीं होते हैं. इसके लिए पहले टीटीडी की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होता है. फिर तिरुमाला के गोकुलम में स्थित जेईओ कैंप ऑफिस जाना पड़ता है, जहां एक अलग काउंटर पर दान देकर टिकट लिया जा सकता है.

वैष्णो देवी मंदिर

इसी तरह वैष्णो देवी मंदिर में सुबह और शाम की आरती का विशेष महत्व है. सुबह की आरती लगभग 6:20 बजे शुरू होती है और करीब 2 घंटे तक चलती है. VIP दर्शन के लिए Special Sewa Puja बुक करनी होती है, जिसमें प्राथमिकता दर्शन के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं.

सोमनाथ मंदिर

पश्चिम भारत के सोमनाथ मंदिर में भी रामनवमी पर विशेष आयोजन होते हैं. यहां सुबह 7 बजे, दोपहर 12 बजे और शाम 7 बजे आरती होती है. श्रद्धालु VIP दर्शन के लिए सोमनाथ ट्रस्ट की वेबसाइट से ऑनलाइन बुक करें.
ऑनलाइन बुकिंग के लिए आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, आदि) आवश्यक है.

Advertisement

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
 

Featured Video Of The Day
VIDEO: जनता दरबार में महिला की बात सुन गुस्साए योगी, बोले- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं
Topics mentioned in this article