Raksha Bandhan 2026 Date and Time: हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है. इस साल लोगों के मन में रक्षा बंधन की सही तारीख को लेकर काफी सवाल बने हुए हैं. कई लोग इस कन्फ्यूजन में है कि आखिर रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त कब मनाया जाए. साथ ही भाई को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा. दरअसल, इस साल राखी पर चंद्र ग्रहण का भी साया लगने जा रहा है और पूर्णिमा तिथि भी 27 अगस्त को शुरू हो रही है, जिसके कारण लोग असमंजस में पड़ गए हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको रक्षाबंधन की सही तारीख और मुहूर्त बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...
कब है रक्षाबंधन?
हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन महीने की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 9 मिनट पर हो रही है. वहीं, इस तिथि का समापन 28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा.
कब है भद्राकाल?
हिन्दू पंचांग के अनुसार भद्रा काल 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 08 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 32 मिनट तक है. वहीं, रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा. ऐसे में इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा. सभी बहनें भद्र की चिंता करे बिना राखी बांध सकती हैं.
लगने जा रहा चंद्रग्रहण
साल 2026 का चंद्रग्रहण काफी खास माना जा रहा है. दरअसल, इस दिन साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जो भारतीय समयानुसार सुबह 8:04 बजे से शुरू होकर 11:22 बजे समाप्त होगा. हालांकि, यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखेगा जिसके कारण इसका सूतक काल और अन्य नियम मान्य नहीं होंगे.
क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?
28 अगस्त को रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. इस दौरान बहन अपने भाइयों को राखी बांध सकती है. वहीं, अभिजीत मुहूर्त में भी राखी बांधी जा सकती है. ऐसे में 28 अगस्त को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:14 बजे से 1:05 बजे तक रहेगा.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधते समय बोलें ये मंत्र, भाई-बहन का बढ़ेगा प्रेम, जानिए धार्मिक महत्व
यह भी पढ़ें: मंगला गौरी व्रत कितने मंगलवार करना चाहिए? मंगला गौरी व्रत कैसे किया जाता है, जानिए मंगला गौरी व्रत कथा और आरती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं