विज्ञापन

Raksha Bandhan 2026: 1,2 या 3 राखी बांधते समय कितनी गांठ लगानी चाहिए? बहनें जान लें जरूरी बात

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि रक्षाबंधन पर राखी बांधते समय कितनी गांठें लगाना शुभ माना जाता है. साथ ही यह भी बताएंगे कि राखी बांधने के लिए कौन सा समय शुभ रहेगा.

Raksha Bandhan 2026: 1,2 या 3 राखी बांधते समय कितनी गांठ लगानी चाहिए? बहनें जान लें जरूरी बात
राखी में कितनी गांठ लगानी चाहिए?
Photo Credit: NDTV

Raksha Bandhan 2026: हर साल सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है. इस साल यह पावन पर्व 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं. हालांकि, राखी बांधते समय कई बहनों के मन में यह सवाल रहता है कि रक्षा सूत्र में कितनी गांठें लगानी चाहिए. इसी कड़ी में आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि राखी में कितनी गांठें लगाना शुभ माना जाता है. साथ ही यह भी बताएंगे कि राखी बांधने के लिए कौन सा समय शुभ रहेगा.

राखी बांधते समय कितनी गांठ लगाएं?

राखी बांधते समय गांठ कितनी लगानी हैं, ये भी बहुत महत्व रखता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राखी बांधते समय 3 गांठे लगानी चाहिए. इसमें पहली गांठ भाई की लंबी उम्र, सुख-समृ्द्धि का प्रतीक मानी जाती है. दूसरी गांठ भाई-बहन के बीच प्रेम का प्रतीक होती है. वहीं, तीसरी गांठ भाई को यह याद दिलाती है कि वे हर परिस्थिति में अपनी बहन की रक्षा करे और जीवन भर सत्य और धर्म के मार्ग पर चले.

Latest and Breaking News on NDTV

इस साल क्या है राखी बांधने का शुभ समय?

हिन्दू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 28 अगस्त को सुबह 6 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. इस समय में बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं. वहीं, अगर आप इस मुहूर्त में राखी नहीं बांध पाती हैं, तो आप अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:14 बजे से 1:05 बजे तक बांध सकती हैं.

रक्षा बंधन पर चंद्र ग्रहण का साया

इस साल का रक्षाबंधन का पर्व काफी खास माना जा रहा है. दरअसल, इस साल रक्षाबंधन पर चंद्रग्रहण लगने जा रहा है. हालांकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा जिसके कारण इसका सूतक और अन्य कोई भी नियम यहां मान्य नहीं होगा. सभी बहन शुभ समय में अपने भाई को राखी बांध सकती है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Putrada Ekadashi 2026: सावन में कब रखा जाएगा पुत्रदा एकादशी का व्रत? जानिए किस समय भगवान विष्णु की पूजा करना होगा शुभ

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026: कौन हैं भद्रा? इस समय क्यों नहीं बांधी जाती राखी, जानें आचार्य से पूरी वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raksha Bandhan, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com