Pink Moon 2026 Date: अप्रैल में इस दिन दिखेगा पिंक मून, जानिए सही तारीख, समय और इसके पीछे का रहस्य

Pink Moon 2026 India: अप्रैल महीने की पूर्णिमा यानी फुल मून को पिंक मून (Pink Moon) कहा जाता है. अप्रैल की यह पूर्णिमा बहुत खास मानी जाती है और इसका आध्यात्मिक महत्व होता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पिंक मून 2026

Pink Moon 2026 Date and Time: अप्रैल महीने की पूर्णिमा यानी फुल मून को पिंक मून (Pink Moon) कहा जाता है. अप्रैल की यह पूर्णिमा बहुत खास मानी जाती है और इसका आध्यात्मिक महत्व होता है. अब पिंक मून से सबके मन में यही आता है, कि इस दिन चांद का रंग गुलाबी दिखता होगा. लेकिन आपको बता दें, कि ऐसा नहीं होता है, यह नाम वसंत ऋतु में खिलने वाले गुलाबी जंगली फूलों के कारण पड़ा है. पिंक मून का दिन वसंत ऋतु के आगमन का संकेत देता है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि इस साल पिंक मून कब दिखेगा और इसके पीछे का रहस्य क्या है...

यह भी पढ़ें: Chaitra Purnima 2026: पूर्णिमा कब है? 1 या 2 अप्रैल...यहां जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

कब दिखेगा पिंक मून?

पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा (फुल मून) तिथि की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 को सुबह 07 बजकर 6 मिनट पर होगी. वहीं, इसका समापन 2 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर होगा. ऐसे में पूर्णिमा दोनों दिनों में रहेगी और पिंक मून 2 अप्रैल को दिखाई दे सकता है.

क्या है पिंक मून के पीछे का रहस्य?

पिंक मून अप्रैल महीने में दिखाई देता है और इसका आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व बहुत ज्यादा होता है. इस दिन चांद असल में गुलाबी रंग का नहीं होता, बल्कि इसका नाम गुलाबी जंगली फूल फ्लॉक्स (Phlox) के खिलने से पड़ा है. यह फूल उत्तरी अमेरिका में पाए जाते हैं और आमतौर पर वसंत की शुरुआत में खिलते हैं. यह दिन नई शुरुआत, विकास, बदलाव और ताजगी का प्रतीक माना जाता है. पिंक मून को ब्रेकिंग आइस मून, बडिंग मून और एग मून भी कहा जाता है. 

क्या है पिंक मून का महत्व?

माना जाता है कि पिंक मून जीवन में नई शुरुआत लेकर आता है. इस समय वसंत ऋतु के साथ लोग नई उम्मीदों का स्वागत करते हैं और नकारात्मक चीजों को पीछे छोड़ते हैं. साथ ही यह समय नए लक्ष्य बनाने, नई योजनाएं शुरू करने और कुछ नया करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि छोटी‑सी शुरुआत भी जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है.

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Bihar Temple Stampede: नालंदा के शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़ | BREAKING
Topics mentioned in this article